Mahindra CNG: महिंद्रा मैं अब मिनी ट्रक सेगमेंट में भी खुद को स्थापित कर लिया है। कंपनी ने नई सीएनजी मिनी ट्रक Supro Duo को लॉन्च किया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत ₹6,32,000 है। इस कीमत पर इस मिनी ट्रक में आपको ड्यूल फ्यूल का विकल्प मिलता है। इस मिनी ट्रक में आप एक बार में 5 लीटर पेट्रोल और 75 लीटर तक सीएनजी डलवा सकते हैं। इसमें दो सीएनजी सिलेंडर लगाए गए हैं। वहीं इसके फीचर और स्पेसिफिकेशन को भी काफी जबरदस्त रखा गया है।
यह भी पढ़ें:-इतनी कीमत देकर नहीं खरीदें WagonR जैसा डब्बा! उसी बजट में मिलेगी ये शानदार कार
महिंद्रा की तरफ से लांच हुई नई Supro CNG Duo में 909 सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 26.8 बीएचपी का पावर और 60 न्यूटन मीटर का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है। इस ट्रक सीएनजी के साथ यह 23 किलोमीटर का माइलेज देती है। इसमें आपको दो सीएनजी सिलेंडर मिलते हैं, जिसमें पहला 40 लीटर और दूसरा 35 लीटर का है। इसके अलावा इसमें 5 लीटर का पेट्रोल टैंक में मिलता है। कंपनी का दावा है कि अगर आप इसको फुल करवा लेते हैं तो 325 किलोमीटर तक आराम से चल सकते हैं। इस मिनी ट्रक पढ़ 750 किलोग्राम तक का वजन धोया जा सकता है। इसकी क्वालिटी भी काफी जबरदस्त है।
यह भी पढ़ें:-इतनी ज्यादा माइलेज के साथ Maruti कर रही सबका दिमाग खराब, बनी नंबर एक कार
इसमें 12 इंच का स्टील व्हील और सॉलिड टायर्स दिया गया है। इसे उबर खाबर रास्ते पर भी बेहद ही आसानी से चलाया जा सकता है क्योंकि इसमें आपको 158 मिलीमीटर का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। सुरक्षा के लिए इसके अंदर फायर एक्सटिंग्विशर दिया गया है। इस नई महिंद्रा सीएनजी मिनी ट्रक में कंपनी ने CNG Leak Detection फीचर भी देती है। इसके जरिए अगर आपके गाड़ी में सीएनजी लीक होता है तो ऐसी स्थिति में इसके सेंसर आपको अलर्ट कर देंगे और दुर्घटना होने से बच जाएगा। आधुनिक काल के लिए यह एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक ट्रक है, जिसके जरिए आप अपने व्यापार को दिन दुगना रात चौगुना बढ़ा सकते हैं।