G o o g l e Preferences

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में उथल-पुथल, इन राज्यों में तूफान के साथ बारिश की चेतावनी

vipin kumar
February 22, 2026 at 9:26 AM IST · 1 min read

Weather Update: सर्दी अपने आखिरी चरण में चल रही है, जिसकी विदाई का काम अब शुरू हो जाएगा. फरवरी के आखिरी दौर में मौसम (weather) काफी गर्म हो जाता है. दिल्ली एनसीआर सहित तमाम हिस्सों में धूप में बैठना काफी मुश्किल लगने लगा है. बढ़ता तापमान (temperature) अप्रैल के मौसम की यादें अभी से ही ताजा रहा है.

बंगाल की खाड़ी में बने रहे निम्न दबाव के चलते कई हिस्सों में आंधी और तूफान के साथ भारी बारिश (heavy rain alert) का खतरा मंडरा रहा है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के पहाड़ी हिस्सों में सुबह भी बर्फबारी (snowfall) होने से तापमान के स्तर में गिरावट देखने को मिली, जिससे लोगों की कंपकंपी बंध गई. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट (rain alert) जारी कर दिया है. कहाँ कैसा मौसम रहेगा, नीचे डिटेल में जान लें.

Rain Forecast

कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

आईएमडी (imd) की मानें तो रविवार 22 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक 10 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और जम्मू-कश्मीर में गरज और चमक के साथ भारी बारिश की संभावना (heavy rain alert) जताई है. इनके अलावा उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में बिजली की कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश की चेतावनी (heavy rain alert) जारी कर दी है.

22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. 22 से 24 फरवरी तक उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो सकती है. रविवार को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है. कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी तक आंधी-तूफान का अलर्ट जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.

Rain Forecast

दिल्ली एनसीआर का मौसम जानिए

आईएमडी ने दिल्ली और आस-पास के हिस्सों में मौसम शांत साफ रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही बारिश की तुरंत कोई संभावना नहीं जताई गई है. तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जिससे दोपहर की धूप थोड़ी तेज होने की संभावना जताई है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही कुछ हिस्सों में सुबह हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है.

यूपी का मौसम जानिए

आईएमडी ने यूपी में 22 फरवरी को बारिश होने की संभावना नहीं जताई है. रविवार को आसमान साफ ​​होगा और धूप निकलने की संभावना हैहै तापमान बढ़ता रहेगा, जिससे दोपहर में हल्की गर्मी की लहर चलेगी.

Latest News

Trending Now

10+ New Articles