14 साल के वैभव पर मेहरबान टाटा मोटर्स, नई Tata Curvv SUV हुई गिफ्ट

Adarsh P4 min read

Tata Motors Gifted Vaibhav Sooryavanshi Tata Curvv: बिहार का एक नन्हा सितारा इन दिनों क्रिकेट की दुनिया में चमक बिखेर रहा है। हम बात कर रहे हैं समस्तीपुर के रहने वाले 14 साल के युवा बल्लेबाज़ Vaibhav Suryavanshi की, जिन्होंने हाल ही में अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। इससे पहले भी अलग-अलग टूर्नामेंट और Indian Premier League 2025 में उनके बल्ले की गूंज सुनाई दी थी।

उनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए Tata Motors ने उन्हें खास अंदाज़ में सम्मानित किया है। आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के रूप में कंपनी ने वैभव को ‘कर्व सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन’ का अवॉर्ड दिया और साथ ही एक नई चमचमाती Tata Curvv गिफ्ट की।

पटना में ली कार की डिलीवरी

वैभव अपने पूरे परिवार के साथ राजधानी पटना पहुंचे, जहां उन्होंने शोरूम के उद्घाटन के बाद नई टाटा कर्व एसयूवी की डिलीवरी ली। इस खास मौके पर उनके चेहरे की खुशी देखने लायक थी। मैदान पर जिस आत्मविश्वास से वैभव बल्लेबाज़ी करते हैं, उसे देखकर क्रिकेट प्रेमियों को उनसे भविष्य में बड़ी उम्मीदें हैं।

टाटा कर्व की कीमत और इंजन विकल्प

अगर टाटा कर्व की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.66 लाख रुपये से शुरू होकर 18.85 लाख रुपये तक जाती है। यह एसयूवी पेट्रोल, डीजल और इलेक्ट्रिक तीनों पावरट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है। वहीं टाटा कर्व ईवी की कीमत 17.49 लाख रुपये से शुरू होकर 22.24 लाख रुपये तक जाती है।

इसके इंजन की बात करें ऑप्शन में 1.2 लीटर डायरेक्ट इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन शामिल हैं, जो पावर और टॉर्क के मामले में दमदार माने जाते हैं।

फीचर्स से भरपूर है यह एसयूवी

टाटा कर्व कई प्रीमियम और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स के साथ आती है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, एलईडी लाइटिंग, 12.3 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग, पैनोरमिक सनरूफ, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के मामले में भी यह एसयूवी मजबूत मानी जाती है और इसे भारत एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।

Latest News

Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh…