G o o g l e Preferences

SIP Investment Calculation: 1000 से 3000 रुपये SIP में जमा करने पर 20 साल में कितना बनेगा फंड? देखें कैलकुलेशन

Rohit P
February 22, 2026 at 11:11 AM IST · 1 min read

SIP Investment Calculation: बदलते समय के साथ आर्थिक जरूरतें भी तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सिर्फ इनकम बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बचत को सही दिशा में निवेश करना भी बेहद जरूरी हो गया है। बाजार में निवेश के कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड में एसआईपी ने खास जगह बना ली है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि कम रकम से भी लंबे समय में मोटी रकम तैयार की जा सकती है।

SIP Investment Calculation

क्या है SIP और क्यों है पॉपुलर?

एसआईपी यानी सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक ऐसी निवेश स्कीम है, जिसमें निवेशक हर महीने तय राशि म्यूचुअल फंड में जमा करता है। यह ऑप्शन उन लोगों के लिए बेहद शानदार है, जो एकमुश्त बड़ी रकम निवेश नहीं कर सकते। इसमें नियमित निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का असर पड़ता है और लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि लंबी अवधि में नियमति निवेश और चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलकर निवेश को कई गुना बढ़ा सकते हैं।

SIP में 1000 रुपये जमा करने पर 20 साल में कितना बनेगा फंड

अगर कोई निवेशक हर महीने 1000 रुपये की एसआईपी शुरू करता है और इसे लगातार 20 सालों तक जारी रखता है, तो कुल निवेश रकम 2 लाख 40 हजार रुपये होगी। अगर इस दौरान औसतन 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो 20 साल बाद उसका फंड लगभग 9 लाख 19 हजार रुपये तक पहुंच सकता है।

इसका मतलब है कि करीब 6 लाख 79 हजार रुपये की संभावित कमाई सिर्फ चक्रवृद्धि ब्याज से हो सकती है। इससे पता चलता है कि छोटी रकम भी लंबे समय में बड़ा फंड तैयार कर सकती है।

2000 रुपये की SIP से कितना बनेगा फंड

अगर हर महीने 2000 रुपये की निवेश की जाए और इसे 20 साल तक नियमित रूप से जारी रखा जाए, तो कुल निवेश 4 लाख 80 हजार रुपये होगा। देखा जाए तो 12 प्रतिशत रिटर्न के हिसाब से यह रकम करीब 18 लाख 39 हजार रुपये तक पहुंच सकती है।

इस स्थिति में संभावित लाभ करीब 13 लाख 59 हजार रुपये हो सकता है। इससे प[ता चलता है कि हर महीने थोड़ी रकम बढ़ाने पर ज्यादा बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

हर महीने 3000 रुपये निवेश करने पर लकितना बनेगा फंड

अगर SIP में हर महीने 3000 रुपये निवेश करते हैं और 20 साल तक जारी रखते हैं तो कुल निवेश 7 लाख 20 हजार रुपये होगा। अब अगर एवरेज 12 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो कुल 27 लाख 59 हजार रुपये का फंड बन सकता है।

इसमें करीब 20 लाख 39 हजार रुपये की कमाई ब्याज से होगी। इससे पता चलता है कि अगर नियमति तौर पर निवेश किया जाए और लगातार रकम बढ़ाई जाए तो भविष्य के लिए बहुत बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

SIP Investment Calculation

चक्रवृद्धि ब्याज की ताकत

एसआईपी की असली ताकत चक्रवृद्धि ब्याज में छिपी है। जब निवेश पर मिलने वाला रिटर्न दोबारा निवेश में जुड़ता है, तो समय के साथ रिटर्न पर भी रिटर्न मिलने लगता है। लंबी अवधि में ये तरीका निवेश को कई गुना बढ़ा देता है।

हालांकि यह ध्यान रखना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड का रिटर्न बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है और इसमें उतार-चढ़ाव संभव है।

Latest News

Trending Now

10+ New Articles