G o o g l e Preferences

RTE 2026: एडमिशन के लिए पैन कार्ड जरूरी, फर्जी दस्तावेज पर होगी सख्त कार्रवाई

Adarsh P
February 22, 2026 at 5:42 PM IST · 1 min read

Rajasthan RTE Admission 2026: आरटीई (RTE) के तहत एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं, और सरकार के द्वारा इसकी आखिरी तारीख 4 मार् तय की गई है। इसके बाद 6 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। यह पूरा प्रोसेस 13 फरवरी को जारी आदेशों के तहत होगा, जिसका सीधा सा मतलब है कि इस बार आवेदन करने वाले सभी अभिभावकों को नए नियमों के आधार पर प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पहली बार पैन कार्ड जरूरी

बता दें इस बार आवेदन फॉर्म में पैन कार्ड की जानकारी मांगी गई है। ऐसे में जिन माता-पिता के पास पैन कार्ड है, उन्हें इसका नंबर देना अनिवार्य होगा। वहीं जिनके पास पैन कार्ड नहीं है, उनको इस नंबर को भरने की जरूरत नहीं होगी। पैन कार्ड के जरिए शिक्षा विभाग और संबंधित स्कूल यह सुनिश्चित करेगा कि आय प्रमाणपत्र सही है या नहीं।

स्कूल करेगा इसकी जांच

वहीं अगर किसी माता-पिता की आय पर स्कूल को शक होता है। इस दौरान स्कूल पैन कार्ड की मांग कर सकता है। अगर पैरेंट्स यह कहते हैं कि उनके पास पैन कार्ड नहीं है, और स्कूल को स्थिति संदिग्ध लगती है, तो स्कूल अपनी तरफ से इसकी जांच कर सकता है।। इसके बाद इसके बारे में शिकायत शिक्षा विभाग को भेज सकता है।

गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

इसके अलावा अगर जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो शिक्षा विभाग अभिभावक से आईटीआर (Income Tax Return) जमा करने को कह सकता है। अगर फर्जीवाड़ा साबित हो जाता है तो एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा, इसके साथ ही अभिभावक से दोगुनी फीस वसूली जा सकती है और एफआईआर भी दर्ज की जाएगी। स्कूल के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

शिक्षा विभाग के मुताबिक, RTE का लाभ केवल जरूरतमंद बच्चों को मिलना चाहिए, और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एडमिशन लेने वालों पर इस बार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस बार का प्रोसेस साफ और पारदर्शी है कि अगर किसी के जरिए गलत जानकारी दी जाती है तो उस पर सीधे कार्रवाई की जाएगी।

Latest News

Must Read

Trending Now

10+ New Articles