Pan Card Update: पैन कार्ड आज के समय में वित्तीय पहचान का सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। आयकर विभाग द्वारा जारी यह कार्ड न सिर्फ टैक्स से जुड़े मामलों में काम आता है, बल्कि बैंकिंग, निवेश, बीमा, शेयर बाजार और संपत्ति खरीद-बिक्री जैसे जरूरी कामों के लिए भी इस्तेमाल होता है। किसी भी बड़े लेन-देन के दौरान पैन की सही जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि गलत जानकारी होने पर आवेदन या काम रुक सकता है।
अक्सर लोग पैन कार्ड बनवाते समय नाम की गलत स्पेलिंग, जन्मतिथि या पते में छोटी-सी गलती को नजरअंदाज कर देते हैं। समय बीतने के साथ जब मोबाइल नंबर बदल जाता है या नया पता अपडेट नहीं होता, तब बैंकिंग सेवाओं और केवाईसी जैसे कामों को कराने में दिक्कत आती हैं। ऐसी में लेन-देन रुक सकता है या दस्तावेज सत्यापन में देरी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि पैन कार्ड में दर्ज हर जानकारी सही और अपडेट रहे।
ऑनलाइन पैन कार्ड सुधार की सरल प्रक्रिया
- अब पैन कार्ड में बदलाव कराना पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान हो गया है।
- इसके लिए सबसे पहले आवेदक NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- यहां पर Changes या Correction in PAN के ऑप्शन चुनें।
- इसके बाद पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरनी होती है।
- इसके बाद एक 15 अंकों का टोकन नंबर जारी किया जाता है। ( जिसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखना जरूरी है।)
- इसके बाद जिस जानकारी में सुधार करना है, उसे सही रूप में दर्ज करें है।
- पहचान प्रमाण, पते का प्रमाण, जन्मतिथि से संबंधित दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होती है।
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म जमा किया जाता है।
- आवेदन पूरा होने पर एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप मिलती है, जिससे स्टेटस ट्रैक किया जा सकता है।
शुल्क और प्रोसेसिंग समय
भारत में निवास करने वाले आवेदकों के लिए पैन सुधार की फीस 50 रुपये (जीएसटी सहित) रखी गई है। वहीं विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए यह शुल्क लगभग 959 रुपये है। सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर संशोधित पैन कार्ड आमतौर पर 15 से 20 वर्किंग डेज के अंदर जारी कर दिया जाता है। अगर किसी डॉक्यूमेंट में गलती हो तो प्रोसेस होने में ज्यादा समय लग सकता है।
समय पर अपडेट करना क्यों है जरूरी
पैन कार्ड में दर्ज जानकारी बैंकिंग, आयकर रिटर्न और निवेश से सीधे जुड़ी होती है। अगर नाम, जन्मतिथि या पता गलत है तो कई वित्तीय सेवाएं रुक सकती हैं। भविष्य में कानूनी या वित्तीय रुकावटों से बचने के लिए यह जरूरी है कि व्यक्ति समय-समय पर अपनी जानकारी की जांच करे और जरूरत पड़ने पर तुरंत अपडेट कराए। डिजिटल सुविधाओं के कारण अब यह प्रोसेस तेज, पारदर्शी और सरल हो चुका है।
