G o o g l e Preferences

मार्केट में दस्तक देने आ रही Mahindra Vision S, फीचर्स और डिजाइन होश उड़ा देंगे

Adarsh P
February 22, 2026 at 8:30 AM IST · 1 min read

Mahindra Vision S: भारत देश के ऑटो सेक्टर में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने अपनी धाक जमा ली है। इसका कारण उसकी दमदार फोर व्हीलर गाड़ियां हैं। गाड़ियों के शानदार फीचर्स और दमदार इंजन की वजह से दूसरी कंपनियों को मात दे दी है। इसी कड़ी में एक खबर आ रही है। Mahindra & Mahindra जल्द ही एक नई एसयूवी पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी की अपकमिंग SUV Mahindra Vision S को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। आइए जानते हैं इस नई गाड़ी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

जल्द आ सकती है Mahindra Vision S

बता दें कंपनी अपनी नई एसयूवी को लॉन्च करने से पहले अलग-अलग जगहों पर टेस्ट कर रही है। टेस्टिंग के समय इसे पूरी तरह से कवर किया गया था, जिससे कि डिजाइन के बारे में किसी को पता न चल सके। बहरहाल, गाड़ी की जो झलक मिली है उससे ये पता चलता है कि गाड़ी का लुक काफी दमदार और आकर्षक होगा।

जानें डिजाइन और इंजन की डिटेल

रिपोर्ट्स के मानें, महिंद्रा की इस नई एसयूवी का डिजाइन काफी हद तक Mahindra Scorpio-N से प्रेरित माना जा रहा है। इसमें मजबूत बॉडी और मॉडर्न स्टाइल देखने को मिल सकता है। वहीं इस एसयूपी के इंजन की बात करें तो कंपनी ने अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें दो इंजन विकल्प मिल सकते हैं। इसका 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 131 हॉर्सपावर और 230 न्यूटन मीटर टॉर्क पैदा करता है। दूसरा 1.5 लीटर डीजल इंजन – करीब 117 हॉर्सपावर और 300 न्यूटन मीटर टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

क्या हैं संभावित फीचर्स

नई Vision S में कई आधुनिक फीचर्स की बात करें तो इसमें खास मिलने की संभावना है, जैसे सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज कंट्रोल, एडजस्टेबल हेडरेस्ट, फोल्डिंग रियर आर्मरेस्ट, एलईडी लाइट्स, रियर डिफॉगर जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं।

कब हो सकती है लॉन्च?

बता दें कंपनी के द्वारा इस एसयूपी की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी को भारत में आने वाले फेस्टिव सीजन के आसपास पेश किया जा सकता है।

Latest News

Trending Now

10+ New Articles