Ad

EPFO Update: ₹50,000 सैलरी से बनेंगे 5.5 करोड़, PF में छिपा है रिटायरमेंट का बड़ा फॉर्मूला

Adarsh P1 min read

EPFO Update: आज की कमाई से आज का खर्च चलाना जरूरी है, लेकिन कल की सुरक्षा के लिए बचत उससे भी ज्यादा जरूरी है। जिंदगी में कब इमरजेंसी आ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसे में अगर मजबूत सेविंग्स हो, तो मुश्किल वक्त में किसी के सामने हाथ फैलाने की नौबत नहीं आती है। सरकार भी लोगों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए कई बचत योजनाएं चलाती है, जिनसे लंबी अवधि में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

Ad

सेविंग्स में PF बन सकता है बड़ा सहारा

भविष्य निधि यानी PF आपकी रिटायरमेंट प्लानिंग का मजबूत आधार बन सकता है। खासतौर पर प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की स्कीम काफी फायदेमंद मानी जाती है। नियमित निवेश और कंपाउंडिंग के दम पर करोड़ों रुपये का फंड बनाया जा सकता है।

Ad

मान लीजिए आपकी मासिक सैलरी 50,000 रुपये है। PF नियमों के मुताबिक आपकी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत हर महीने काटा जाता है और उतनी ही रकम कंपनी की ओर से जमा की जाती है। यानी कुल मिलाकर हर महीने 24 प्रतिशत राशि आपके PF खाते में जाती है।

ऐसे तैयार होता है करोड़ों का फंड

PF पर फिलहाल सालाना 8.25 प्रतिशत के आसपास ब्याज मिल रहा है। सबसे बड़ी खासियत है कंपाउंडिंग का फायदा। यानी सिर्फ जमा रकम पर ही नहीं, बल्कि पहले से मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। इसी वजह से लंबे समय में रकम तेजी से बढ़ती जाती है।

अगर कोई कर्मचारी 22 साल की उम्र से PF में निवेश शुरू करता है और 60 साल तक नौकरी करता है, तो केवल जमा की गई रकम करीब 1.36 करोड़ रुपये हो सकती है। वहीं 8.25 प्रतिशत ब्याज जोड़ने पर यह राशि करीब 4.20 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। दोनों को मिलाकर रिटायरमेंट तक कुल फंड लगभग 5.5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो सकता है।

Ad
Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related…