EPFO का सरप्राइज गिफ्ट, 7 लाख PF खाताधारकों की चमकेगी किस्मत, फटाफट पढ़ें डिटेल

Adarsh P4 min read

Inoperative EPF Accounts Money Refund: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। श्रम मंत्रालय ने एक ऐसी पहल शुरू की है, जिससे उन कर्मचारियों को सीधा फायदा मिलेगा जिन्होंने पुरानी नौकरी छोड़ते समय अपने छोटे बैलेंस वाले पीएफ खाते पर ध्यान नहीं दिया था। अक्सर ऐसा होता है कि लोग नौकरी बदलते समय कम रकम वाले पीएफ खातों को छोड़ देते हैं। धीरे-धीरे ये खाते ‘इनऑपरेटिव’ यानी डीएक्टीवेट हो जाते हैं और करोड़ों रुपये सिस्टम में फंसे रह जाते हैं। अब Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) ने फैसला किया है कि जिन निष्क्रिय खातों में 1000 रुपये या उससे कम राशि जमा है, वह पैसा सीधे खाताधारकों को लौटाया जाएगा।

क्या आपका पीएफ खाता भी ‘इनऑपरेटिव’ है?

पीएफ नियमों के मुताबिक अगर किसी खाते में लगातार 3 साल तक न कर्मचारी और न ही कंपनी की ओर से कोई योगदान जमा होता है, तो उसे निष्क्रिय मान लिया जाता है। इस समय EPFO के पास करीब 31.86 लाख ऐसे खाते हैं, जिनमें कुल 10,903 करोड़ रुपये जमा हैं। पहले चरण में 7.11 लाख ऐसे खातों को चुना गया है, जिनमें बैलेंस 1000 रुपये से कम है। इन खातों के लगभग 30.52 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे।

कैसे मिलेगा पैसा?

सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कहीं जाने या फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया ऑटोमैटिक होगी। वहीं जिन लोगों का पीएफ खाता आधार से लिंक है और जिनकी बैंक डिटेल्स (KYC) अपडेट हैं। वहीं उनके बैंक खाते में पैसा सीधे भेज दिया जाएगा। अगर खाताधारक का निधन हो चुका है, तो यह राशि उनके रजिस्टर्ड नॉमिनी या कानूनी वारिस को मिलेगी।

EPFO 3.0 से बदलेगा पूरा सिस्टम

सरकार सिर्फ पुराने खातों का निपटारा ही नहीं कर रही, बल्कि सिस्टम को आधुनिक भी बना रही है। ‘EPFO 3.0’ के तहत अब पीएफ क्लेम का निपटारा पहले के 20 दिनों की जगह सिर्फ 3 दिन में किया जाएगा। वहीं कम जोखिम वाले क्लेम सॉफ्टवेयर के जरिए अपने-आप पास हो जाएंगे, जिससे प्रक्रिया तेज होगी और पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

शिकायतों पर भी फोकस

पीएफ से जुड़ी शिकायतों को तेजी से सुलझाने के लिए मंत्रालय नियमित समीक्षा बैठकें कर रहा है। आगे चलकर बड़े बैलेंस वाले निष्क्रिय खातों को भी इसी तरह सुलझाने की योजना है। सरकार की इस पहल से न सिर्फ EPFO का पुराना डेटा साफ होगा, बल्कि लाखों कर्मचारियों को उनकी मेहनत की कमाई बिना किसी परेशानी के वापस मिल सकेगी।

Latest News

Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh…