DA Hike:  8वें वेतन आयोग से पहले खुशखबरी! क्या मार्च में 60% होगा महंगाई भत्ता?

Adarsh P3 min read

DA Hike: 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लेकर देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें टिकी हुई हैं। 7वें वेतन आयोग की अवधि दिसंबर 2025 में खत्म हो रही है, ऐसे में माना जा रहा है कि मार्च–अप्रैल 2026 के आसपास नए आयोग की सिफारिशों पर अमल शुरू हो सकता है। इसी बीच महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर भी हलचल तेज है।

जहां केंद्र सरकार के कर्मचारी डीए बढ़ोतरी के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं, वहीं केरल सरकार ने अपने कर्मचारियों को होली से पहले बड़ा तोहफा दे दिया है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता 25 फीसदी से बढ़ाकर 35 फीसदी कर दिया है। बढ़ा हुआ डीए मार्च 2026 की सैलरी में जुड़कर मिलेगा, साथ ही जनवरी और फरवरी का एरियर भी दिया जाएगा। इसका फायदा पेंशनभोगियों को भी मिलेगा, क्योंकि उनकी पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी।

अब सवाल है कि क्या केंद्र सरकार भी होली से पहले डीए बढ़ाने का ऐलान करेगी? पिछले कुछ सालों का रिकॉर्ड देखें तो जनवरी–जून अवधि के डीए का ऐलान आमतौर पर मार्च में किया गया है। ऐसे में इस बार भी उम्मीद जताई जा रही है कि होली के बाद मार्च के दूसरे या तीसरे हफ्ते में डीए/डीआर बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है।

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें 2 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे डीए 60 फीसदी तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन दोनों में सीधा इजाफा देखने को मिलेगा।

पिछले वर्षों पर नजर डालें तो 2025 में 28 मार्च, 2024 में 7 मार्च, 2023 में 24 मार्च और 2022 में 30 मार्च को डीए बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था। इस ट्रेंड को देखते हुए संभावना है कि इस बार भी मार्च में ही फैसला सामने आ सकता है। चूंकि इस साल होली 4 मार्च को है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि त्योहार के बाद सरकार डीए बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

Latest News

Adarsh P

Adarsh ​​Pal is a content writer at Timesbull Media. He specializes in writing news related to industry updates, the automotive sector, banking, telecommunications, the travel sector, and personal finance. Adarsh…