G o o g l e Preferences

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी की आंसर Key कैसे करें डाउनलोड? जानें स्टेप वाइज स्टेप

vipin kumar
February 22, 2026 at 6:10 PM IST · 1 min read

नई दिल्लीः केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Ctet) 2026 में आप शामिल हुए तो फिर जल्द ही आंसर की का इंतजार खत्म होने जा रहा है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से जल्द ही पेपर की आंसर की (CTET Answer Key) जारी की जाएगी. इसके बाद उम्मीदवार आराम से अपने पेपर का मूल्यांकन कर सकेंगे. पहले अस्थाई और फिर कुछ दिन बाद आखिरी आंसर की जारी की जाएगी.

उम्मीदवार आंसर की में दिए गए सवालों के जवाब से संतुष्ट नहीं होते हैं तो आपत्ति दर्ज करने का विकल्प भी खुला होगा. ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर आराम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. हालांकि, अभी आंसर की जारी करने की तारीख का आधिकारिक रूप से ऐलान नहीं किया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स में होली से पहले के दावे किए जा रहे हैं.

Ctet

जानिए कब तक जारी होगी आंसर की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरह से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 की आंसर की जल्द ही जारी हो सकती है. उम्मीद है कि 28 फरवरी तक इसे उम्मीदवारों के लिए जारी किया जाए. आंसर की जारी होने के बाद आवेदन संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी. आमतौर पर CBSE सीटेट परीक्षा के लगभग 17-18 दिन बाद अस्थायी आंसर की जारी

Ctet
करने का काम करता है. ऐसे में इस बार भी ऐसी ही संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही आंसर-की जारी की जा सकती है.

आंसर की कैसे करें डाउनलोड, स्टेप वाइज स्टेप जानें

इसके लिए सबसे पहले उममीदवारों के लिए आधिकारी वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.

फिर विंडो ओपन होने पर होमपेज में CTET 2026 आंसर की के लिंक पर क्लिक करने की जरूरत होगी.

इसके बाद अपने एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करने की आवश्यकता होगी.

फिर आंसर की और OMR शीट स्क्रीन पर दिख जाएगी.

फिर कैंडिडेट्स भविष्य के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल सकते हैं.

दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां

आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार आराम से अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकेंगे. अगर किसी जवाब से संतुष्ट नहीं हैं, तो फिर आपत्ति दर्ज कराने का मौका आपके पास होगा. उम्मीदवार को इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां ऑनलाइन जमा करनी पड़ेगी.

ऑब्जेक्शन सबमिट होने के बाद सब्जेक्ट एक्सपर्ट उनकी समीक्षा करने का काम कर सकेंगे. यदि कोई ऑब्जेक्शन सही पाया जाता है तो फाइनल आंसर-की में उसी के अनुसार संशोधन किया जाएगा और फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी भी जारी किया जाएगा.

Latest News

Must Read

Trending Now

10+ New Articles