G o o g l e Preferences

CBSE CTET 2026 Answer Key: सीटीईटी उत्तर कुंजी यहां से करें डाउनलोड! जानिए आसान तरीका

vipin kumar
February 21, 2026 at 8:13 PM IST · 1 min read

CBSE CTET Answer Key 2026: अगर आप केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 (CTET) में सम्मिलित हुए तो फिर जल्द ही गुड न्यूज मिलने जा रही है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से जल्द ही आधिकारिक अस्थाई उत्तर कुंजी जारी की जाएगी. सीटीईटी परीक्षा के उम्मीदवार आराम से आंसर के माध्यम से अपने सवालों के जवाब का मिलान कर सकेंगे.

इससे उम्मीदवार पेपर में नंबर का अनुमान लगा सकेंगे. उम्मीदवार आराम से उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं. जिसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइटट ctet.nic.in पर जाना होगा, जहां से आंसर डाउनलोड हो जाएगी. आंसर की कब जारी होगी, अभी आधिकारिक रूप से तारीख साफ नहीं हुई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में जल्द का दावा किया जा रहा है.

Ctet

सीटीईटी की परीक्षा कब हुई थी

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से सीटीईटी 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को आयोजित कराई गई थी. यह परीक्षा ऑफलाइन तरीके से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था. सीसीटीवी कैमरों के साथ कड़ी चौकसी में आयोजित हुई परीक्षा के बाद सभी उम्मीदवार आंसर की जारी का बड़ी बेसब्री से इिंतजार कर रही है.

परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से आंसर की और रिस्पॉन्स शीट PDF डाउनलोड करने का काम कर सकते हैं. आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज करने का समय दिया जाएगा.

Ctet

उम्मीदवार को किसी सवाल के जवाब में सस्पेंस है तो बोर्ड में ऑनलाइन माध्यम से आपत्ति दर्ज करानी होगी. फाइनल आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा. परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रिजल्ट की तरफ भी ध्यान केंद्रित किए हुए हैं. लेकिन इसका परिणाम आने में अभी वक्त लग सकता है.

सीटीईटी परीक्षा की आंसर की कैसे डाउनलोड करें

इसके लिए सबसे पहे ऑफिशियली वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा.

फिर होमपेज पर दिख रहे “CTET Feb Answer Key 2026 / Response Sheet” पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद अपना रोल नंबर/एप्लिकेशन नंबर और Date of Birth दर्ज करनी होगी.

फिर लॉग-इन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की व रिस्पॉन्स शीट दिख जाएगी.

फिर PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सेव/प्रिंट करके रख सकते हैं.

Latest News

Must Read

Trending Now

10+ New Articles