Atal Pension Yojana: छोटी बचत से पाएं 5000 रुपये गारंटीड पेंशन, बुढ़ापा करें सुरक्षित, जानें कैसे उठाएं फायदा

Rohit P5 min read

Atal Pension Yojana: हर व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने की सोचता है, लेकिन सीमित आय वाले लोगों के लिए नियमित बचत करना आसान नहीं होता। ऐसे में अटल पेंशन योजना एक भरोसेमंद ऑप्शन बनकर सामने आती है। यह केंद्र सरकार की ऐसी योजना है, जिसमें 18 से 40 साल की उम्र के लोग छोटे-छोटे मासिक योगदान के जरिए 60 साल की उम्र के बाद 1000 से 5000 रुपये तक की निश्चित पेंशन पा सकते हैं।

देखा जाए तो देश में बड़ी संख्या में लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जहां रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम का कोई स्थायी साधन नहीं होता। ऐसे लोगों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने अटल पेंशन योजना की शुरुआत की। यह एक दीर्घकालिक निवेश योजना है, जिसका उद्देश्य बुढ़ापे में निश्चित मासिक आय सुनिश्चित करना है।

इस योजना के तहत लाभार्थी 60 साल क पूरी होने के बाद तय राशि के रूप में हर महीने पेंशन मिलती है। पेंशन की राशि 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक हो सकती है, जिसे योजना में शामिल होते समय चुना जाता है।

कितना करना होता है निवेश

इस योजना में मासिक निवेश की रकम आपकी मौजूदा उम्र और चुनी गई पेंशन रकम पर निर्भर करती है। जितनी कम उम्र में आप योजना से जुड़ते हैं, उतना कम मासिक योगदान देना पड़ता है।

उदाहरण के तौर पर, अगर कोई व्यक्ति 18 साल की आयु में 5000 रुपये प्रतिमाह पेंशन का ऑप्शन चुनता है, तो उसे हर महीने लगभग 210 रुपये जमा करने होते हैं। वहीं अगर कोई 30 साल की उम्र में 5000 रुपये की पेंशन योजना चुनता है, तो उसका मासिक योगदान लगभग 577 रुपये हो जाता है। इस योजना की एक अहम शर्त यह है कि इसमें कम से कम 20 सालों तक निवेश करना जरूरी है।

योजना से जुड़ने की प्रक्रिया

  1. इस योजना में शामिल होना काफी सरल है। सबसे पहले आपको अपने बैंक की शाखा में जाकर संबंधित अधिकारी से संपर्क करना होगा। वहां बताना होगा कि आपको अटल पेंशन योजना से जुड़ना है।
  2. इसके बाद बैंक द्वारा आपकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी की जाती है। पहचान और बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज सत्यापित किए जाते हैं। फिर आपको उपलब्ध पेंशन ऑप्शंस और उनसे जुड़े मासिक प्रीमियम की जानकारी दी जाती है।
  3. पेंशन ऑप्शन चुनने के बाद आपका बैंक खाता इस योजना से लिंक कर दिया जाता है। इसके बाद हर महीने तय रकम खुद ही आपके खाते से कटती रहती है।

कौन लोग हैं इस योजना के लिए पात्र

Latest News

Rohit P

My name is Rohit Pal, and I have been working in the field of journalism for the past five years. During this time, I have written on a variety of…