नई दिल्ली: Meteorological Department Recruitment 2022. आज के समय में हर कोई सरकारी नौकरी पाना चाहता है जिसके लिए कैंडिडेट कड़ी मेहनत करते हैं। मौसम विभाग भर्ती 2022 में  अप्लाई करने के लिए बड़ा मौका मिल रहा है। इस खबर में आपको बताएंगे मौसम विभाग भर्ती 2022 की योग्यता, कब तक अप्लाई कर सकते हैं,  आयु सीमा आदि के बारे में…..

ये भी पढ़ें-Samsung की नींद उड़ाने आ रहा, Motorola का धाकड़ ये धांसू Smartphone, तस्वीरें देखकर दे बैठेंगे दिल

Mahindra Bolero के लॉन्च की तैयारी हुई पूरी, जानें कितनी कीमत पर आपकी होगी SUV

बता दें कि मौसम विभाग में सरकारी पदों पर वैकेंसी निकली है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने भारतीय मौसम विभाग (India Meteorological Department) में साइंटिफिक असिस्टेंट (Scientific Assistant) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है। मौसम विज्ञान विभाग में 990 पदों पर  भर्ती हो रही है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार एसएससी आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मौसम विभाग भर्ती 2022 में शैक्षणिक योग्यता

मौसम विभाग भर्ती 2022 के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से विज्ञान विषयों (फिजिक्स विषय के साथ) या कंप्यूटर साइंस या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर अप्लीकेशन में स्नातक डिग्री ली हो। इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किए उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

मौसम विभाग भर्ती 2022 में आवेदन की लास्ट डेट
साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की करने की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 है।

मौसम विभाग भर्ती 2022 आवेदन शुल्क
साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करने वाले  कैंडिडेट्स को आवेदन शुल्क के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।

मौसम विभाग भर्ती 2022 में आयु सीमा

मौसम विभाग भर्ती 2022 में  पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु आवेदन की आखिरी तारीख 18 अक्टूबर 2022 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट का प्रावधान केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार किया गया है।

मौसम विभाग भर्ती 2022 के लिए ऐसे करें अप्लाई

सबसे पहले कैंडिडेंट  www.ssc.nic.in यहां पर जाकर अपना फुल अप्लिकेशन भर सकते हैं।

मौसम विभाग भर्ती 2022 में चयन प्रक्रिया

एसएससी द्वारा मौसम विभाग में साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के चयन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया में कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन (सीबीई) और डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन शामिल हैं। परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसके दो पार्ट होंगे।

  1. पार्ट 1 में जनरल इंटेलीजेंस और रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज एण्ड कॉम्प्रीहेंशन और जनरल अवेयरनेस से 25-25 प्रश्न
  2. पार्ट 2 में सम्बन्धित विषय से 100 प्रश्न होंगे। हर प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में 0।25 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
Sofia Ansari की मदहोश कर देने वाली फोटोज, यहां देखें

Animal Movie की Bhabhi 2 ने दहा कहर इन मस्त फोटोज से, यहाँ देखें
Follow dailynewsxp.com on Google News

Daily News Coverage by dailynewsxp.com team.

For Daily News XP Latest news and Daily Breaking Stories visit us daily at https://dailynewsxp.com

यह खबरें भी पढ़ें