पाकिस्तान की दिल्ली पर मिसाइल अटैक की कोशिश नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब - Times Bull
G o o g l e Preferences

पाकिस्तान की दिल्ली पर मिसाइल अटैक की कोशिश नाकाम, भारत ने दिया करारा जवाब

vipin kumar
May 10, 2025 at 7:43 AM IST

Indian Pakistan News: पाकिस्तान (pakistan) अपनी नापाक हरकतों को कब छोड़ेगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. भारत उसे हर मोर्चे पर तगड़ा झटका दे रहा है. स्थिति इतनी बुरी है कि कई मुस्लिम देश भी पाकिस्तान (pakistan) से दूरी बना रहे हैं. पाकिस्तान (pakistan) की तरफ से मिसाइल, ड्रोन, रॉकेट और लड़ाकू विमान छोड़कर हमला करने की कोशिश की लेकिन भारत (india) ने उन्हें ध्वस्त कर दिया.

पाक ने एक और नापाक हरकत कर दिल्ली की तरफ को मिसाइल दाग दी. पाकिस्तान (pakistan) ने दिल्ली पर अटैक करने की पूरी कोशिश की थी, जिसे हमारी सेना विफल कर दिया. सुरक्षाबलों की सतर्कता और तत्परता ने इस हमले को नाकाम करने का काम किया है. पाकिस्तान (pakistan) की काफी मिसाइलों को नष्ट किया जा चुका है.

दिल्ली पूरी तरह सतर्क

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने की पाकिस्तानी साजिश को नाकाम कर दिया. भारत का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से सक्रिय है. जो एकदम अलर्ट पर है. पाकिस्तान की तरफ से कोई भी हरकत हुई तो उसका वैसा ही माकूल जवाब दिया जाएगा. भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई भी की है.

पाकिस्तान की ओर से मिसाइल और ड्रोन अटैक किया जा रहे थे. इस बीच पाकिस्तान के तीन बड़े एयर फील्ड हैं. उनको पूरी तरह से बर्बाद करने का काम किया गया है. इनमें से दो पाकिस्तान के पंजाब के एक रावलपिंडी का एयबेस भी शामिल है.

पाकिस्तान ने इस मिसाइल का किया था इस्तेमाल

पाकिस्तान की मिसाइलों को ध्वस्त कर भारत ने कई झटके दिए हैं. सिरसा के ऊपर लॉन्ग रेंज मिसाइल को इंटरसेप्ट कर के न्यूट्रलाइज कर दिया. सीमा के पार पाकिस्तान की ओर से कई ड्रोन से वार किए था. इसके जवाब में भारत ने पीओके के नीलम घाटी और सियालकोट में बल के साथ जवाबी हमला करने का काम किया था.

लगातार बढ़ रहा तनाव

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव की स्थिति पनप रही है. भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च कर हवाई हमला कर दिया. भारत के हमले में लगभग 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए. जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के 9 आतंकी ट्रेनिंग सेंटर ध्वस्त कर दिए.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES