पाकिस्तान ने किया जैसलमेर में हमला, भारत ने कई मिसाइलों को मार गिराया, पूरा शहर ब्लैकआउट - Times Bull
G o o g l e Preferences

पाकिस्तान ने किया जैसलमेर में हमला, भारत ने कई मिसाइलों को मार गिराया, पूरा शहर ब्लैकआउट

vipin kumar
May 8, 2025 at 9:26 PM IST · 1 min read

नई दिल्लीः जम्मू एयरपोर्ट पर हमले के बाद राजस्थान जैसलमेर में भी पाकिस्तान की तरफ से हमला हुआ है. जहां अभी किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है. भारतीय सेना ने पाकिस्तानी को यहां करारा जवाब दिया है. हमले के बाद पूरे शहर को ब्लैक आउट कर दिया गया है. बिजली काट दी गई है.

इसके साथ ही पाकिस्तानी हमले के बाद जम्मू कश्मीर में भी ब्लैक आउट भी कर दिया गया है. भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि, प्रशासन ने एहतियातन पूरे जैसेलमेर में बिजली काट दी है.

कब से बिगड़े हालात?

भारत और पाकिस्तान के बीच हालात बहुत खराब बने हुए हैं. हालात खराब होने की वजह पहलगाम में हुआ आतंकी हमला है. जब 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने धर्म पूछकर हिंदू पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया था.

इसमें 26 लोगों की मौत हुई थी. तभी से भारत और पाकिस्तान के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. भारत ने पाकिस्तान में घुसकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत एयर स्ट्राइक कर 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया. इसमें लगभग 100 आतंकियों के मारे जाने की खबर है.

पाकिस्तानी सेना एलओसी यानी नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है. आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी चल रही है, जिसमें कई लोगों की जान भी चली गई है. भारतीय सेना पाकिस्तानी रेंजर्स को करारा जवाब दे रही है.

Trending Now

10+ New Articles
📁 CATEGORIES