Sapna Chaudhari Dance: सपना चौधरी का डांस देखकर ताऊ की धोती हुई बेकाबू! जल्दी देखे वीडियो - Times Bull
G o o g l e Preferences

Sapna Chaudhari Dance: सपना चौधरी का डांस देखकर ताऊ की धोती हुई बेकाबू! जल्दी देखे वीडियो

Prakash Potnis
August 12, 2024 at 2:03 AM IST

Sapna Chaudhari Dance: अगर आप हरियाणवी गानों के दीवाने हैं, हरियाणवी स्टेज डांस शो आपकी रगों में एनर्जी बढ़ा देते हैं, तो सपना चौधरी का दीवाना न होना नामुमकिन है। सपना वाकई कमाल की हैं, लाजवाब हैं।

सपना पिछले दो दशक से स्टेज पर अपना हुनर दिखा रही हैं, खास बात ये है कि वक्त के साथ न सिर्फ उनकी खूबसूरती में निखार आया है, बल्कि उनका डांस स्टाइल भी लगातार बेहतर होता जा रहा है। अब इस नए डांस वीडियो को ही ले लीजिए। ये महज 5 महीने पुराना है, लेकिन सपना को स्टेज पर देखकर दर्शकों की दीवानगी देखने लायक है।

सपना चौधरी का ये डांस वीडियो अमीन बरोदी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। पांच महीने में इस डांस वीडियो को करीब एक करोड़ बार देखा जा चुका है। सपना एक बड़े से स्टेज पर रंग-बिरंगी लाइटों में नहाई हुई हैं।

गहरे हरे रंग के कढ़ाई वाले सूट में उनकी खूबसूरती निखर कर आ रही है। इसमें वो बेहद सुपरहिट हरियाणवी गाने ‘फौजी फौजन 2’ पर परफॉर्म कर रही हैं।

इस खूबसूरत गाने को राज मावर और माही पांचाल ने गाया है, जबकि अमीन बरोदी ने इसके बोल लिखे हैं। स्टेज पर सपना चौधरी अपने खुले बालों और कमर की लचक और अदाओं से सबको दीवाना बना रही हैं.

वहीं दर्शकों की दीवानगी इस कदर है कि धीरे-धीरे सपना के साथ स्टेज पर खड़े होने के लिए भीड़ जुट जाती है. कार्यक्रम में फुलझड़ियां उड़ने लगती हैं. आप भी इसे जरूर देखें, क्योंकि सपना का फैन हो और ये वीडियो पसंद न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता.

📁 CATEGORIES