Samantha Ruth Prabhu को मिला शादी का प्रपोजल,यूज़र ने शेयर की स्टोरी!

Ramesh Kothari4 min read

Samantha Ruth Prabhu: साउथ इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक कि इंडस्ट्री में इस समय सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) और उनके एक्स पति नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं,स्पेशली तब से जब एक्टर ने शोभिता धूलिपाला संग अपने रिश्ते की सच्चाई सबके सामने उजागर की और उनके संग सगाई कर ली।

ऐसे में ये खबर सोशल मीडिया में काफी ज्यादा वायरल भी हुई है। नागा चैतन्य के इंगेजमेंट के बाद अब एक्ट्रेस सामंथा के पास भी शादी का एक प्रोपोजल आया है। जिसके बारे में एक्ट्रेस ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम में स्टोरी शेयर कर फैन्स को इसके बारे में बताया था।

मशहूर एक्ट्रेस सामंथा को किसने किया प्रपोज?

बताते चलें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मुकेश चिंथा (Mukesh Chintha) नामक एक यूजर ने सामंथा के लिए वीडियो शेयर कर उन्हें टैग भी किया है। वीडियो में देखने को मिला कि कैसे उन्होंने सामंथा के लिए वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मैं जल्द ही आपके पास आ रह हूँ और आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। क्योकि मैं हमेशा आपके पास ही मौजूद रहूँगा। यूज़र आगे कहते हैं कि हम-दोनों मिलकर एक अच्छे कपल बनेगें।

 

View on Instagram