नई दिल्लीः देशभर के कई राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदलता जा रहा है, जिससे कहीं बर्फबारी तो कहीं बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में सर्दी ने सब रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये हैं। इन पश्चिमी यूपी व हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूप खिली रही है, जबकि कहीं बादल भी छाए रहे।
हिमालयन हिस्सों में तापमान माइनस में पहुंच गया है, जिससे बर्फबारी का दौर जारी रहा है। बर्फबारी ने इस कदर तांडव मचाया कि कई झीलें और नाले भी जम गए। बिहार और पूर्वी यूपी में भी सर्दी का सितम जारी रहा है। देश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिली, जिससे तापमान काफी नीचे पहुंच गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भीषण सर्दी के साथ गरज व हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। देश की राजधानी दिल्ली में भी बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। गुजरात, राजस्थान में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी कर दी है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में बूंदाबांदी रिकॉर्ड देखने को मिली।
Tata की राह पर निकली Maruti, लॉन्च किया अपने बेहतरीन कारों का Black Edition, मिलते है ये खास फीचर्स
- दिल्ली में होगी तेज बारिश
आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी का असर भी राजधानी दिल्ली पर दिखेगा। घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
इसके साथ ही अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा और चंडीगढ़ में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई है। बिजली की चमक के साथ दिल्ली में कई इलाके में आज बारिश की संभावना जताई गई है।
- यहां भी बारिश का अलर्ट
बिहार के कई इलाकों में सर्दी की आफत के बीच बारिश की संभावना जताई है। बिहार के कई जिलों में हालांकि मौसम साफ बना रहने की संभावना है। इसके साथ ही 12 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर किया गया है। बांका को सबसे ठंडा जिला घोषित कर दिया गया है।
बिहार की राजधानी पटना में हल्की धूप खिली रहने की संभावना है। बांका जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड देखने को मिल सकता है। हालांकि अभी और पारा गिरने की संभावना बनी हुई है। बिहार के तमाम इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है। 2 से 3 दिनों के बीच कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में पश्चिम ईरान के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखने को मिलने की संभावना जताई गई है। इसके 20 जनवरी से 26 जनवरी की रात तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रको प्रभावित करने चेतावनी जारी की गई है। ईरान की तरफ भी एक ट्रफ रेखा निर्मित हो रही है।