नई दिल्लीः इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज करवट बदलता जा रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बारिश का असर देखने को मिल रहा है। दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आज दिनभर में बादल छाए, जिससे कई हिस्सों में बारिश देखने को मिली। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई इलाकों में धूप खिली रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।
पहाड़ी हिस्सों में बर्फबारी होने से कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं होती दिखी, जिससे कई मार्ग बाधित हुए है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके सर्दी रही है, जिससे हर किसी को परेशानियों को सामना करना पड़ा। देर रात पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश देखने को मिली है, जिससे तापमान काफी नीचे गिर गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने बर्फबारी और गरज के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
- इन हिस्सों में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
आईएमडी के मुताबिक उत्तर भारत में शीतलहर से फिलहाल राहत देखने को मिली। शुक्रवार राजधानी दिल्ली में तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। आगामी दो दिनों में फिस से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। 14 से 16 जनवरी के बीच पारा 5 डिग्री तक नीचे दर्ज की जा सकती है।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 13 जनवरी को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बर्फबारी के साथ गरज और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
- यहां होगी गरज के साथ बारिश
उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। वीरवरा को ही दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली थी।
तापमान की बात करें तो राजधानी दिल्ली का तापमान शुक्रवार सुबह 12.2 डिग्री सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पालम में दर्ज किया गया. चंडीगढ़ में 11 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 11.4 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला।
वहीं, आगामी 48 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत के तमाम इलाकों में 3-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली। पूर्व के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला। गुजरात में तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस डिग्री की उम्मीद है। इसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आस-पास के इलाकों गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। सप्ताह के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण बारिश होने संभावना जताई है। वीरवार को दिल्ली के कई हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती थी।
वहीं, अरब सागर में 50 से 55 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं देखने को मिल सकती है। सिक्किम और असम जैसे राज्यों में गरज के साथ ओलावृष्टि दर्ज की जा सकती है। तेलंगाना और तमिलनाडु के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश देखने को मिल सकती है। यहां दिनभर बादल छाए रहे, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।