Weather Alert: आंधी और तूफान बनेंगे आफत, इन राज्यों में दी गरज के साथ तेज बारिश की चेतावनी

Vipin Kumar
weather alert
weather alert
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश से लेकर आसपास के सभी राज्यों में इन दिनों मौसम काफी बदलता दिख रहा है, जिससे कहीं तापमान में गिरावट तो कहीं बादल छाए हुए हैं। देश की राजधानी दिल्ली व आसपास के इलाकों में आज सुबह से बादलों की आवाजाही का दौर देखने को मिल रही है, जिससे लोगों को थोड़ी चिलचिलाती गर्मी से राहत भी मिलती दिख रही है।

Advertisement

पूर्वोत्तर राज्यों में इन दिनों मौसम काफी करवट बदल रहा है, जिससे कई हिस्सों में देर रात आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। दक्षिण भारत ककके कई राज्यों में भी बारिश ने मौसम खुशनुमा बना दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश कई राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल

लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स

इन इलाकों में जानिए कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Advertisement

आईएमडी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। शनिवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने की संभावनी है। साथ ही आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रह सकता है।

इसके साथ ही यूपी में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी आज आमतौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को तापमान में भी कुछ राहत मिलने की संभावना है। शहर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

यहां होगी तेज बारिश की चेतावनी

आईएमडी के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना के कुछ इलाकों में तापमान में गिरावट के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गी है। इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज के साथ बारिश की संभावना है। यूपी, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में एक या दो स्थानों पर आंधी के साथ मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही सिक्किम, ओडिशा और रायलसीमा में एक या दो मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़, विदर्भ के कुछ इलाकों में पूर्वी मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तराखंड और अंडमान में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Share this Article
Follow:
मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। दैनिक जागरण न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। इसके बाद न्यूज 24 में करीब 3 साल सभी बीट्स पर काम करने का अनुभव मिला। अब 1 साल से टाइम्सबुल वेबसाइट में अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक बेहतरीन स्टोरी पहुंचाना है।