नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया के माध्यम से अपने चहेते प्लेयर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सिटी मेलबर्न में ही टीम के खिलाड़ियों के साथ अपने जन्मदिन का केक काटा।
इस दौरान कोहली के साथ टीम के खिलाड़ी और स्टाप के सदस्य भी दिखाई दिये, जिनके जन्मदिन पर केक मंगावया। एक टेवल पर रखकर जन्मदिन का केक काटा और कोहली को खिलाकर बधाई दी। ऋषभ पंत ने तो केक मुंह पर लगा है। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने उनके जन्मदिन को बड़ी खुशी के साथ मनाया।
इसे भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप में खिलाड़ियों ने रच डाले इतिहास, इस बल्लेबाज ने लगाया सबसे लंबा छक्का
वैसे भी टीम इंडिया कल यानि 6 अक्टूबर को मुकाबला जिम्बाब्वे से खेला जाना है। जन्मदिन सेलिब्रेशन का वीडियो बीसीसीआई ने ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वडियों में कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली इन दिनों बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं, जो हर टीम के गेंदबाजों की नींद हराम किये हुए हैं। यह क्रम उनका पहले ही मैच से जारी है। पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा बल्लेबाजी कर बाबर के मंसूबों पर पानी फेर दिया था।
https://twitter.com/i/status/1588784527308005376