Vastu Tips: महिला हो या पुरुष, सोने से पहले ना करें ये उपाय, नहीं तो बढ़ जाएंगी मुसीबत

By

Shivam Jha

Pati Patni Ke Rishte: आमतौर पर लोग वास्तु शास्त्र को घर बनाने के विज्ञान का शास्त्र बताते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। वास्तु शास्त्र घर बनाने के बारे में ही नहीं बताता। बल्कि घर को किस तरह से रखना है और किस तरह से अपने जीवन को सफल बनाना है। उसके बारे में भी कई सारी बातें बताता है। इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में परिवार में रहने वालें लोगों के रिश्तों के बारे में भी अनेकों तरह की बातों को बताता है।


दाम्पत्य जीवन को सफल बनाने में आपको कई सारी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार हर महिला-पुरुष को अपने रिश्‍ते को खुशहाल बनाए रखने के लिए सोने से पहले ये काम नहीं करने चाहिए।

सोने से पहले कभी भी ना करें ये काम

कभी भी पति पत्नी को बिस्तर पर जाने के बाद या फिर सोने से पहले शॉपिंग, या फिर आर्थिक तंगी के बारे में चर्चा नहीं करनी चाहिए। बता दें कि अगर आप सोने से पहले ऐसा करते हैं तो इसका असर दाम्पत्य जीवन के ऊपर भी पड़ता है। इसके साथ ही इस विवाद के बाद आपको नींद की समस्या का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि सोने से पहले हमेशा मधुर बातें ही करना है।

कभी भी पति और पत्नी को सोने से पहले मोबाइल या फिर लैपटॉप के ऊपर में अधिक समय नहीं बिताना चाहिए। बता दें कि ये गैजेट्स रिश्तों को खराब करने में सबसे बड़े सहायक साबित होते हैं।

कई सारी बातें ऐसी होती है जिन्हें करने से परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में सलाह दी जाती है कि सोने से पहले कभी भी वैसी बातें नहीं करनी चाहिए। ऐसे में आपका जीवन तनाव से लबरेज हो जाता है।

वैसे तो किसी को भी रात में सोने से पहले गरिष्‍ठ भोजन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां पैदा होती हैं। कई बार ये बीमारी भी कलह की वजह बन जाती है। अगर आप इन सब बातो का ध्यान रखते हैं तो आपके संबंध मधुर बने रहेंगे।

 

भले ही पति पत्नी के बीच में दिन के समय में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ हो। लेकीन कभी भी उसका जिक्र रात में सोने से ठीक पहले कभी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे पति पत्नी के बीच में वाद विवाद में बढ़ोतरी होती है। और इसके साथ ही दोनों में बीच में दूरियां भी बढ़ जाती है।

बता दें कि इन बातो के बारे में जो हमने आपको बताया है आचार्य चाणक्य ने भी कई तरह की बातें कही है। उन्होने भी अपनी नीति शास्त्र में इन सब बातो के बारे में जिक्र किया है। अगर आप हमारी बताई गई बातों को मानते हैं तो इसका असर आपको मधुर रूप से पति पत्नी के बीच के संबंधों में देखने को मिल सकता है। इसलिए इन सब बातो के ऊपर में ध्यान देना बहुत जरूरी है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। ये ख़बर केवल आम धारणाओं के अनुसार लिखी गईं है।

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.