Used Cars: भारत में कार खरीदना हमेशा से एक बड़ी बात होती है। लोग घर के बाद दूसरी सबसे महंगी चीज कार खरीदते हैं। वही यहां पर गाड़ी खरीदना लोगों के लिए एक भावनात्मक बात है। ऐसे में जब कोई पहली बार कार खरीदने जाता है तो उसके मन में बहुत सी धारणाएं बनी होती है। कई लोग पुरानी कार और नई कार के बीच फर्क नहीं कर पाते है।
Advertisement
कुछ लोगों का मानना होता है कि नहीं कार पुरानी कार से ज्यादा बेहतर है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए? आज किस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे पहली बार आपको सेकंड हैंड कार खरीदनी चाहिए। इसके बहुत से फायदे हो सकते हैं। पहली बार सेकंड हैंड कार खरीदना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
डाकघर की इस शानदार योजना का लाभ उठाए, ₹12,500 जमा करने पर मिलेंगे ₹1 करोड़ 3 लाख, जानिए पूरी डिटेल
लड़का हो या लड़की सभी को दीवाना बना रहा है Yamaha का ये धांसू स्कूटर, कम कीमत में मिलते हैं धाकड़ फीचर्स
यह भी पढ़ें:-Bajaj Pulsar समेत इन बाइक्स को सस्ते में खरीदने का मौका, लिस्ट में है Hero की ये बाइक
Advertisement
सस्ती होगी कार
कई बार आपकी मन पसंदीदा कार की कीमत काफी ज्यादा होती है। ऐसे में आप उसे सेकंड हैंड मार्केट से सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार्ड को एक डिप्रेशिएटिंग ऐसेट माना जाता है। यानी कि इसकी कीमत समय के साथ कम होती जाती है। इसीलिए आप अच्छी कार बहुत ही कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
कम होगा डिप्रेशिएशन वैल्यू
जैसा कि अभी हमने जाना कि कार एक डिप्रेशिएटिंग ऐसेट है। ऐसे में शोरूम से निकलते ही कार की वैल्यू कम हो जाती है। कई कार एक्सपर्ट का कहना है कि 1 साल के अंदर एक नई कार की वैल्यू 30% तक कम हो जाती है। यानी कि अगर आप 15 लाख की एक कार खरीदते हैं तो 1 साल के अंदर उसकी कीमत 10.50 लाख रुपए हो जाएगी। लेकिन अगर आप पुरानी कार खरीदते हैं तो उसका डिप्रेशिएशन लेवल नई कार के मुताबिक कम होता है। यानी कि आप उसे अच्छी कीमत पर दोबारा भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें:-जल्दी करें! कर्वी लुक और पॉवरफुल इंजन वाली TVS Apache हुई सस्ती
मिलेंगे बहुत से ऑप्शन
नई कार के लिए आपको जितने पैसे खर्च करने पड़ते हैं उतने ही कीमत पर आपको सेकंड हैंड बाजार में ज्यादा ऑप्शंस मिल जाएंगे। अगर आप एक हैचबैक खरीदने की सोच रहे हैं तो सेकंड हैंड बाजार में उसी कीमत पर आपको एक सेडान या फिर एसयूवी मिल जाएगी। ज्यादा ऑप्शन होने के कारण भी लोग सेकंड हैंड कार खरीदना काफी ज्यादा पसंद करते हैं।
फाइनेंस स्कीम के फायदे
जैसा कि हम जान रहे हैं कि भारत में सेकंड हैंड कार का बाजार दिनों दिन काफी ज्यादा बढ़ता ही जा रहा है। इसीलिए कार डीलर अब सेकंड हैंड कार पर अच्छी फाइनेंस की सुविधा दे रहे हैं। यहां आपको बहुत ही कम कीमत पर कार मिल जाएगी। इसके अलावा सस्ती EMI के साथ आप सैकेंड हैंड कार अपने घर ला सकते है।
कोई झंझट नहीं
कई लोग पुरानी कार इसलिए खरीदते हैं क्योंकि उन्हें किसी भी प्रकार की टेंशन नहीं चाहिए होती है। अगर आप एक से डेढ़ साल पुरानी कार को खरीदते हैं तो इसमें आपको किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती है। वही कितने कार मालिक अपनी कार की वारंटी को बढ़ा लेते हैं, ऐसी कार खरीदना आपके लिए बहुत ही किफायती हो सकता है। कार खरीदते समय अपने साथ एक मैकेनिक को जरूर ले जाए। यह कार के कंडीशन को अच्छे से बता सकता है।