नई दिल्ली। सरसों का तेल ऐसा तेल है जो सभी भारतीय रसोई एवं घरों में उपयोग किया जाता है। यह हमें छोटे से लेकर बड़े घरों में आसानी से उपलब्ध होता है। सभी कोई सरसों के तेल का इस्तेमाल भोजन या फिर अन्य चीजों के लिए कभी न कभी इस तेल का इस्तेमाल किया ही है, क्योंकि सभी को पता है कि यह तेल कितना उपयोगी और फायदेमंद है।
हम इसकी उपयोगिता और फायदेमंद के गुण को नकार नहीं सकते हैं, बहुत से लोग अपनी रसोई में खाना बनाने के लिए सरसों का तेल का उपयोग करते हैं तो बहुत से लोग ऑलिव ऑयल या फिर फली तेल का, लेकिन सरसों के तेल में अन्य तेल के मुकाबले बहुत महत्वपूर्ण फायदेमंद गुण पाए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में –
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
जोड़ों के दर्द और स्किन इन्फेक्शन
सरसों का तेल नेचुरल दर्द निवारक तेल है, यह जल्दी से जल्दी शरीर में हो रहे सूजन और जोड़ों के दर्द को खत्म करने का काम करता है। इस तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होता है जो पूरे ब्लड के फलों को उत्तेजित करता है। सरसों के तेल से रोजाना मालिश करने पर गठिया के दर्द नहीं होते हैं और सरसों के तेल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल विशेषताएं भी होती हैं, जिसके कारण बहुत से त्वचा रोग से निजात मिलती है।
नेचुरल उत्तेजक
सरसों का तेल एक पावरफुल उत्तेजक है, उत्तेजक एक ऐसा पदार्थ होता है जो शरीर में शारीरिक एवं नर्वस सिस्टम गतिविधियों के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। सरसों के तेल के सेवन से लीवर एवं तिल्ली को एवं पाचक रस छोड़ने के लिए प्रेरित करता है, जिसके कारण हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और एनर्जी लेवल बढ़ता है।
हेयर फॉल सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों पर करने से रूखे बेजान और झड़ते बाल की समस्या से छुटकारा मिलता है। आयुर्वेद विशेषज्ञ का कहना है कि सरसों के तेल में प्रोटीन omega-3, अनसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होता है जो बालों की ग्रोथ और न्यूट्रिशन के लिए बहुत अच्छा सप्लीमेंट है। इसके अलावा यह तीन एंटीफंगल और गंजापन की समस्याओं से छुटकारा दिलाने का काम करता है।
फटी स्कीन
सर्दियों में स्कीन फट जाती है साथ ही हैं ऐसे में अगर आप सरसों का तेल इस्तेमाल करते हैं तो आपको फटे हुए स्किन से छुटकारा मिलेगा।
ब्लड सरकुलेशन
सरसों के तेल में शरीर की मालिश करने पर ब्लड फ्लो अच्छा रहता है, साथ ही मांसपेशियों में हो रहे तनाव में सुधार मिलता है। यह पसीने की ग्रंथियों को भी उत्तेजित कर शरीर से प्रदूषक तत्वों को बाहर निकालते हैं।