Unlucky Plant: अपने घर से हटा लें ये पौधे, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान

By

Timesbull

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर और घर से जुड़ी हुईं तमाम बातों की जानकारी दी गई है। जिससे आप अपने जीवन को कष्ट रहित बना सकतें हैं।


पौधे किसे नहीं पसंद। हर कोई अपने घाट के आसपास हरियाली चाहता था। घर के पास पौधों को इसलिए भी लगाना चाहिए क्योंकि इससे घर का वातावरण शुद्ध रहता है। कई पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इन पौधो को लगाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। लेकिन इसके साथ ही वास्तु शास्त्र में कई सारी ऐसे पौधे के बारे में भी बताया गया है। जिसे कभी भी अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप इन पौधों को अपने घर में लगाते हैं तो इससे आपके घर की लक्ष्मी दूर हो जाती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि अपने घर में किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।

घर में ना लगाए पौधे

मेहंदी का पौधा

अपने घर में कभी भी मेहंदी के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधे को घर में लगाने से सभी सुख और समृद्धि बाहर चली जाती है। हालांकि मेहंदी बहुत गुणकारी होती है। ये आपके बालों के लिए भी बेहतरीन मानी जाती है और इसके साथ ही इसके अन्दर में शानदार सुगंध भी होता है। लेकिन कभी भी मेहंदी के पौधे को अपने घर में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मेहंदी के पौधे को घर में लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है।

बबूल का पौधा

बबूल एक कांटेदार पौधे होता है। कभी भी अपने घर में या घर के आसपास बबूल के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि बबूल के पौधे को घर या घर के आसपास लगाने से घर की सुख शान्ति दूर हो जाती है।यह हंसते-खेलते घर को बर्बाद कर सकता है। घर में झगड़े-कलह करवाता है, धन की आवक रोकता है, तरक्‍की के रास्‍ते बंद करता है।

इमली का पौधा

इमली के पौधे को भी घर में नहीं लगाने को बोला जाता है। ऐसा कहते हैं कि इमली का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। घर में इमली के पौधे को लगाने से आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं।

कपास का पौधा

ये पौधा देखने में इतना सुन्दर है कि कई लोग घर की सजावट को बढ़ाने के लिए ये पौधा लगा लेते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे लेकर साफ मनाही की गई है। ऐसा कहा गया है कि कपास के पौधे को लगाने से आपके घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है।कपास का पौधा घर में अशुभता लाता है। यह धन हानि, दुख, कष्‍टों का कारण बनता है।

बोनसाई प्लांट

बोनसाई का पौधा बहुत छोटा और सुन्दर होता है। इसलिए कई लोग इसे अपने घर में लगा लेते हैं। लेकिन इसके साथ ही इस पौधे को घर में लगाने से घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। इसलिए बोनसाई के पौधे को कभी भी नहीं लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.