Surya Grahan, Solar Eclipse 2022 : साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण दिवाली के अगले दिन यानि आज 25 अक्टूबर को लगने वाला है। भारत में यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण है। यह इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। 25 अक्टूबर को लगने वाला अंतिम सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर पूर्वी अफ्रीका और पश्चिमी एशिया के विभिन्न हिस्सों में देखा जायेगा। दिल्ली, बेंगलूरु, उज्जैन, कोलकाता, वाराणसी, मथुरा समेत कई शहरों में नजर आएगा। सूर्य ग्रहण का सूतक काल प्रात: 03 बजकर 17 मिनट से शुरू हो गया है।
ये भी पढ़ें- भारत में बनें ये खास सिक्के खोलेंगे आपकी किस्मत, जानें इनकी असली कीमत
iPhone पर मिल रहा जबरदस्त छूट, फिर नहीं मिलेगा इस कीमत पर ये स्मार्टफोन
भारत में सूर्य ग्रहण की तारीख और समय (Surya Grahan 2022 India Date &Timings )
भारत में ये सूर्य ग्रहण दिन में 2 बजकर 29 मिनट से शुरू होने वाले है, जो लगभग 4 घंटे 3 मिनट तक चलेगा। इस बार सूर्यास्त होने के बाद भी ग्रहण होगा। ग्रहण की समाप्ति शाम 6 बजकर 32 मिनट पर होगी। दिल्ली में यह सूर्य ग्रहण शाम करीब 04:29 पर शुरू होगा और सूर्यास्त शाम 6:09 मिनट पर होगा।
ऐसी मान्यता है कि ग्रहण के दौरान व्यक्ति और उसके आसपास की चीजें प्रभावित होती है, इसका हमारे जीवन पर भी काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इस ग्रहण से बचने के लिए लोग तरह – तरह के उपाए करते हुए दिखते हैं। तो आईये आज हम आपको बताते हैं कि सूर्य ग्रहण के बाद आपको क्या – क्या करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद आपको करने चाहिए ये काम:-
– ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद हमें घर के सभी कोने और चीजों पर गंगाजल छिड़कर शुद्धिकरण करना चाहिए। क्योंकि पूरे घर की सफाई करना हमारे लिए संभव नहीं है।
– ग्रहण खत्म होते ही व्यक्ति को स्नान जरूर करना चाहिए। आप नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर भी स्नान कर सकते हैं।
– सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद दान जरूर करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे ग्रहण का प्रभाव खत्म हो जाता है। तिल, चावल, पैसा, वस्त्र और चने की दाल का दान करना सबसे अच्छा माना जाता है।
– ग्रहण के दौरान गर्भवती महिला को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रहण खत्म होने के तुरंत बाद ही उन्हें स्नान करना चाहिए।
– सूर्य ग्रहण खत्म होते ही घर में झाड़ू और पोछा लगा दें।
– सूर्य ग्रहण के बाद देवी-देवताओं के दर्शन करना शुभ माना जाता है।