Sonakshi Sinha Pregnant: बॉलिवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है। सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड में डेब्यू सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से किया था। बॉलीवुड दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा को इंडियन ब्यूटी के रूप में जाना जाता है। एक्ट्रेस को ट्रेडिशनल आउटफिट्स में बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। राउडी राठौड़ (Rowdy Rathore) और बुलेट राजा (Bullett Raja) जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी सोनाक्षी सिन्हा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
उनके फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेताब रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बनी हैं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर सुनने के बाद कुछ लोगों को तो यकीन ही नहीं हो रहा है, क्या सच में सोनाक्षी सिन्हा मां बनने जा रही है? और उनकी खान परिवार के किसी सदस्य से शादी होने जा रही है।
क्या मां बनने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा?
सोशल मीडिया पर आये दिन किसी न किसी स्लेब्रिटी की तस्वीरें वायरल होती रहती है। वहीं, इस समय सोनाक्षी सिन्हा की एक फोटो सामने आई है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा का बेबी बंप नजर आ रहा है। इस फोटो को देखने के बाद फैंस हैरान हैं। इस फोटो को देखने के बाद कहां जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा मां बनने वाली हैं, क्योंकि उनका बेबी बंप साफतौर पर देखा जा रहा है।
जानिए क्या है इस फोटो की सच्चाई?
सोनाक्षी सिन्हा की जो तस्वीर सामने आई है, उसमे दवा किया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा का बेबी बंप साफ़ दिखाई दे रहा है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है। सोनाक्षी सिन्हा की ये फेक फोटो है, एक्ट्रेस की एक्टर की फेक फोटो को क्रिएट किया जा रहा है। अब रही बात खान परिवार में शादी करने की बहू बनने की तो सोनाक्षी ने अभी हाल ही में इकबाल जहीर से सगाई की है। इकबाल जहीर एक तरह से सलीम खान के बेटे जैसा ही है। इसलिए कहा जा रहा है कि सोनाक्षी खान परिवार की बहू बनने जा रहीं हैं।
पिछले दिनों सामने आई सोनाक्षी और सलमान (Salman Khan and Sonakshi Sinha) की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी। इस फोटो में सलमान सोनाक्षी को रिंग पहना रहे थे। यूजर्स ने वरुण धवन और नताशा दलाल की वेडिंग फोटो पर सलमान और सोनाक्षी का फेस लगाकर उसे एडिट कर दिया था।