नई दिल्ली। स्वस्थ लाइफस्टाइल समय की आवश्यकता बन गई है। स्वस्थ फल एवं सब्जियों का सेवन, एक्सरसाइज करना, टाइम से सोना और जल्दी उठना स्वस्थ जीवन शैली की निशानी है, जो आपको हेल्दी और स्ट्रेस फ्री लाइफ जीने की ओर ले जाते हैं। ऐसे में खजूर एक ऐसा फल है जो आपको स्वस्थ जीवन जीने में मदद करती है। खाली पेट खजूर के सेवन करना बहुत से लोगों का मॉर्निंग रूटीन होता है। अगर आप रात में भिगोकर सुबह इन खजूर को खाते हैं तो इससे आपकी शरीर को बहुत से फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं भीगे हुए खजूर के फायदे के बारे में खजूर खाने में बहुत स्वादिष्ट फल है जो हमारे सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना गया है ऐसे में आइए जानते हैं इसके फायदे के बारे में –
इसे भी पढ़ेंः जल्द लॉन्च होने जा रहा धांसू स्कूटर, कीमत भी नहीं होगी ज्यादा
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
-कब्ज की समस्या को दूर करता है।
-हार्ट हेल्थ में सुधार लाता है।
-हेल्दी कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
-हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना गया है।
-ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
-पुरुषों एवं महिलाओं में सेक्सुअल शक्ति को बढ़ाता है।
-ब्रेन हेल्थ के लिए भी अच्छा माना गया है।
-थकान कमजोरी से छुटकारा दिलाता है।
-एनीमिया के लिए भी अच्छा फल माना गया है।
– वजन बढ़ाने के लिए भी खजूर अच्छा फल माना गया है।
-बवासीर के लिए खजूर का सेवन बहुत लाभदायक होता है।
-सूजन कम करने के लिए भी आप खजूर का सेवन कर सकते हैं।
– खजूर का सेवन करना त्वचा एवं वालों के लिए भी अच्छा माना गया है।
खजूर खाने का समय कौन सा है
सुबह खाली पेट, दोपहर में भोजन के समय और जब भी आपका मीठा खाने का मन करे तब या फिर रात में सोते वक्त खजूर का सेवन कर सकते हैं।
कितना खजूर खाना चाहिए
खजूर सभी के लिए फायदेमंद है। इसे आप रोजाना भिगोकर खा सकते हैं। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना चार खजूर का सेवन करना चाहिए जो कि आपके सेहत के साथ-साथ डाइजेशन के लिए भी अच्छा है।