Homemade Burger Recipe: बर्गर इंडियन डिश नहीं है, लेकिन यह इंडिया में खूब पसंद किया जाता है। बर्गर के कई आउटलेट है जैसे बर्गर किंग, मैक्डी यहां से लोग बर्गर खाना खूब पसंद करते हैं। इसके अलावा देसी और इंडियन स्टाइल में भी बर्गर बनाए जाते हैं, जो कि लोगों को खूब पसंद आता है। ज्यादातर स्ट्रीट स्टॉल में आपको देसी स्टाइल के बर्गर मिलेंगे। इसके अलावा लोग बर्गर के साथ कोक और फ्रेंच फ्राइज खाना को पसंद करते हैं।
भले ही यह दोनों आपके सेहत के लिए कितने भी नुकसानदायक हो लेकिन आप इसे खाना नहीं छोड़ सकते हैं। बर्गर का स्पेशल मील भी मैकडॉनल्ड द्वारा प्रोवाइड किया जाता है। ऐसे में अगर आप बाजार या मैक्डी या फिर बर्गर किंग से बर्गर नहीं खाना चाहते हैं, तो आप घर पर ही ट्रेडिशनल तरीके से बर्गर बना सकते हैं, जो कि आपके बच्चों को भी खूब पसंद आएगा यह बर्गर काफी आसानी से बनेगा।
होममेड बर्गर के सामग्री क्या है
उबले हुए आलू
सोया ग्रेन्यूल्स
बारीक कटी हुई मिर्ची
काली मिर्च
सोया सॉस
स्वाद अनुसार नमक
टमाटर केचप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
सफेद सिरका
सरसों की चटनी
बर्गर सॉस बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए
2 कप लाल चटनी
गरम मसाला
सिरका
मेयोनेज़
कैसे बनाएं बर्गर
बर्गर बनाने के लिए आपको एक बाउल में सोया ग्रेन्यूल्स, हरी मिर्च, उबले हुए आलू, काली मिर्च पाउडर, सोया सॉस, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर, मस्टर्ड सॉस डालकर सभी को मिक्स करें।
पैटीज़ बनाएं और उन्हें ब्रेड क्रम्ब्स में रोल करें और धीमी आंच पर इसको तेल में तले आपकी बर्गर पैटीज़ बन चुकी है।
बर्गर सॉस बनाने के लिए सिरका, म्योनीज और रेड टोमैटो सॉस एक साथ में मिलाना है। मसालेदार स्वाद लाने के लिए इन सभी को लाल चटनी के साथ मिक्स करना है।
इसके बाद आपको ब्रेड बन्स को सेकना है, सेकने के बाद आपको बन्स पर सॉस लगाना है। उसके ऊपर पेटी रखना है। सलाद के पत्ते प्याज टमाटर और पनीर का टुकड़ा रखकर दूसरे को सैंडविच की तरह ऊपर में रख दे ।
आखरी में आपको पानी में कॉर्नफ्लोर, मैदा और लाल मिर्च पाउडर को मिक्स करके गोल बनाना है इसे अच्छे से बर्गर को डीप करना है और कॉर्नफ्लेक्स से ढककर गर्म तेल में है डीप फ्राई करना है। आपकी कुरकुरी ट्रेडिशनल बर्गर तैयार है, जो कि आपको बाजार से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेगी।