बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। हाल ही में फातिमा को उनके फैंस ने किरण और आमिर खान के तलाक की वजह मानते हुए उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया था। इन सबके बावजूद फातिमा सना शेख एक बार फिर अपने फोटोशूट से लोगों को लुभा रही हैं। हम आपको बता दें हाल ही में फातिमा सना शेख ने अपना एक ग्लैमरस जबरदस्त फोटो शूट करवाया है, और उन्हें अपने फैंस के बीच शेयर किया है। फातिमा सना शेख की यह फोटो को देख लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। वह आए दिन अपनी फोटोस और वीडियोस को अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर फातिमा सना शेख ने फैंस के बीच अपनी फोटोशूट की तस्वीरें को शेयर किया है। इस फोटोशूट में फातिमा लाइट ब्लू टॉप और ब्लू जींस में पोज़ देती नजर आ रही हैं।
फातिमा का यह फोटोशूट के सभी फोटो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। फैंस को भी फातिमा का ये प्यारा अंदाज बहुत ही पसंद आ रहा है। वही आमिर खान की बेटी आइरा ने भी फातिमा की तारीफ किए बिना रह नहीं पाईं और उन्होंने भी उनकी तस्वीरों को देखकर कमेंट करते हुए कहा,You Beauty.
यहां भी जरूर पढ़े : Ration Card: राशन कार्ड धारकों की होगी बल्ले-बल्ले, सरकार ने फ्री राशन को लेकर लिया ये बड़ा फैसला
यहां भी जरूर पढ़े : राशन कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर, अब गल्ला के साथ मिलेंगे 5 LED बल्ब, जल्दी जानें कैसे?
हम आपको बता दें फातिमा सना शेख और आइरा एक दूसरे के साथ काफी ज्यादा बेहतरीन बॉन्डिंग शेयर करती रहती हैं। और समय-समय पर ये दोनो एक दूसरे के साथ तस्वीरो में भी देखा जाता हैं। फातिमा ने आमिर खान के साथ फिल्म दंगल में जबसे काम किया है, तभी से आइरा के साथ भी उनकी बॉन्डिंग अच्छी हो गई है। बता दें की दंगल फिल्म से ही फातिमा और आमिर खान का नाम एक दूसरे के साथ जोड़ा जाने लगा था। यही नहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दंगल के बाद ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान के लिए भी आमिर ने ही फातिमा के नाम की सिफारिश की थी।
फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में कदम रखा था। और वह चाची 420, वन टू का फोर जैसी फिल्मों में कमल हासन और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। फातिमा की पिछली फिल्म अजीब दास्तांस इसी साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।