नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का मजा लगाता बढ़ता जा रहा है। वर्ल्ड कप कु सुपर-12 के मुकाबले में आज एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया। अब साउथ अफ्रीका के सेमीफाइनल में पहुंचने पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। अगर पाकिस्तान बांग्लादेश को हरा देता है तो फिर साउथ अफ्रीका का बाहर होना निश्चित है। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर 4 विकेट पर 158 रन बनाए, जिसके जवाब में अफ्रीकी टीम 145 रन ही बना सकी। अफ्रीका ने यह रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। इस मुकाबले में नीदरलैंड की गेंबाजी ही नहीं बल्लेबाजी और फील्डिंग भी दमदार रही है, जिसकी बदौलत मैच में बड़ा उलटफेर कर दिया।
इसे भी पढ़ें: बाबर आजम का टीम से कटा पत्ता! इस शॉट के बाद चारों तरफ हो रही थू-थू, देखें वीडियो
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
- उलटी दिशा से पकड़ा गजब कैच
अफ्रीका की शुरुआत भले ही खराब रही, लेकिन एक बार लग रहा था कि आराम से 159 रन के लक्ष्य को टीम छू लेगी। एक घटनाक्रम ही अफ्रीका के लिए मुसीबत बन गया। दरअसल, एडम माक्रम का विकेट गिरने के बाद डेविड मिलर और हैनरी क्लासेन ने पारी को संभाल लिया था। मिलर 17 रन पर खेल रहे थे और अच्छी लय में थे। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने ब्रेंडन ग्लोवर की गेंद पर एक मिसटाइम शॉट खेल दिया।
शॉट खेलने के बाद लग रहा था कि गेंद नो मेंस लैंड में चली जाएगी लेकिन गेंद के पीछे उलटी दिशा में van der Merwe दौड़ते हुए और फिसलते हुए आसान कैच बना दिया। इसके बाद मिलर भी चलते 17 रन बनकर चलते बने।
https://www.instagram.com/reel/CkmpqjZuOf1/?utm_source=ig_embed&ig_rid=962a7e10-c250-4878-b166-1656ee5e349c