Health Reduce: उत्तर भारत के अलावा देश के अन्य हिस्सों में अब ठंड का मौसम आ गया है। ठंड के मौसम आते ही घरों में गर्म कपड़े गीजर हीटर का प्रयोग होने लगता है ।बढ़ती ठंड से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। सर्दी के मौसम में ठंडी हवा भी चलती है जिसके चलते लोग मौसमी बीमारियों के शिकार होते हैं, ऐसे में ठंड के दिनों में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो ठंडे पानी से नहाते हैं, ज्यादातर सभी लोग ठंड के दिनों में गर्म पानी कर कर ही नहाते हैं।
आयुर्वेद शास्त्र के अलावा दूसरे एक्सपर्ट का कहना है कि गर्म पानी से नहाने के बहुत से फायदे हैं. जिसके बारे में आज हम जानेंगे गर्म पानी से हमारे शरीर को बहुत फायदा मिलता है। आइए जानते हैं इनके बारे में-
टोक्यो यूनिवर्सिटी के एक स्टडी के अनुसार लोग रोजाना गर्म पानी से नहाते हैं वह दूसरे जो ठंडा पानी से नहाते हैं उनके मुकाबले 30 परसेंट तक कम बीमार पड़ते हैं। उन्हें स्ट्रोक हार्ट अटैक का खतरा भी 30 परसेंट दूसरों से कम रहता है। इसके अलावा रिसर्च में यह कहा गया है कि गर्म पानी से नहाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। ब्लड प्रेशर नार्मल रहता है और नींद अच्छी आती है।
रिसर्च के मुताबिक 1 घंटे तक गुनगुने पानी में नहाना या फिर गर्म पानी में रहने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे आप तेजी से अपने वेट लॉस जर्नी को पार कर सकते हैं।
सर्दी के दिनों में लोग ना चाहते हुए भी ओवर ईटिंग कर डालते हैं और कैलोरी बर्न करने के लिए एक्स्ट्रा वर्कआउट नहीं करते हैं। ऐसे में आप गर्म पानी में नहाकर कैलोरी बर्न कर सकते हैं। डाटा के मुताबिक दुनिया में सिर्फ 40 परसेंट लोग हैं जो रोज नहाते हैं ज्यादा ठंड वाले इलाकों में लोग हफ्ते भर नहीं नहाते हैं।