Powerful Mantra During Chandra Grahan 2022: भारत के कुछ हिस्सों में 25 अक्टूबर को आंशिक सूर्य ग्रहण के बाद अब 8 नवंबर 2022 को कार्तिक पूर्णिमा पर इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका सूतक काल 8:20 AM से 06:20 PM तक रहेगा। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जायेगा। एस्ट्रोफिजिसिस्ट देबी प्रसाद दुआरी ने खुलासा किया कि चंद्र ग्रहण अपनी संपूर्णता में हर जगह से नहीं देखा जाएगा, हालांकि, ग्रहण के आंशिक चरण की शुरुआत लैटिन अमेरिका के कुछ देशों से देखी जाएगी।
दुआरी ने कहा कि भारत और पड़ोसी पाकिस्तान, अफगानिस्तान और रूस के कुछ हिस्सों के अलावा, एशिया, उत्तरी और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी अटलांटिक महासागर, प्रशांत महासागर के अन्य हिस्सों के निवासी चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
यह भी पढ़े – आपकी किचन में रखा है दांतों की सड़न का इलाज, नहीं निकलवाने पड़ेंगे दांत
कुल चंद्र ग्रहण 2022: समय और सूतक काल
यह चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारतीय समय के अनुसार 02:41 PM से शुरू होगा जो 06:20 PM तक रहेगा। लेकिन भारत में चंद्रमा के उदय होने के साथ शाम 5:20 बजे से नजर आएगा और 06:20 PM पर समाप्त होगा।
चंद्र ग्रहण 2022: कब कितने बजे नजर आएगा
भारत के शहर समय
कोलकाता 4:54 बजे
कोहिमा 4:29 बजे
अगरतला 4:29 बजे
गुवाहाटी 4:29 बजे
नई दिल्ली 5:31 बजे
बेंगलुरू शाम 5:57 बजे
मुंबई 6:03 बजे
नागपुर 5:32 बजे
श्रीनगर 5:31 बजे
चंद्र ग्रहण के दौरान करें इन मंत्रों का जाप
1. शत्रुओं से मुक्ति पाने के लिए आप बगलामुखी मंत्र का जाप कर सकते हैं।
ॐ ह्लीं बगलामुखी देव्यै सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदम् स्तम्भय जिह्वाम कीलय-कीलय बुद्धिम विनाशाय ह्लीं ॐ नम:.
2.धन की देवी लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए इस मंत्र का जाप करें
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं ॐ स्वाहा:.
3 . नौकरी और बिजनेस में तरक्की चाहते हैं तो चंद्र ग्रहण के दौरान इस मंत्र का जाप करें
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद-प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नम:.