Police Recruitment 2023: यहां पर पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां, मिलेगी 60 हजार की सैलरी, 10वीं पास करें अप्लाई

By

Timesbull

नई दिल्ली: Assam police constable recruitment 2023: देश में सेना के बाद पुलिस विभाग में नौकरी करने का युवाओं का जज्बा रहता है। यही वजह है कि समय-समय पर आने वाले इन भर्ती प्रोग्राम में लाखों कैंडिडेट अप्लाई करते हैं। तो वही अगर आप पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी देकर देख रहे हैं और तैयारी कर रहे हैं तो आप यहां पर यहां पर बताने जा रहे हैं, ऐसे सरकारी नौकरी के बारे में जिसका हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (एसएलपीआरबी) जल्द ही कॉन्स्टेबल (ग्रेड III) भर्ती हो रही हैं। जिससे आफ भी फटाफट अप्लाई कर सकते हैं।


दरअसल आप को बता दें कि असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कॉन्स्टेबल (ग्रेड III) के कुल 211 पद भरे जाएंगे।

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में कितनी होगी सैलरी
असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 (ग्रेड III) पद पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 14000 – 60500 + GP 5600 (PB-2) रुपये वेतन दिया जाएगा।

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में कैसे होगा चयन

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी) और फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा। टेस्ट की डेट और स्थान का एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों भर्ती की जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए योग्यता

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में अप्लाई करने के लिए कैडिडेंट को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या परिषद से हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट यानी कक्षा 10वीं पास या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए।  शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए उम्र सीमा

उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई 2022 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकरी मानदंज के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी।

असम पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 में ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • होम पेज पर एप्लीकेशन पोर्टल में ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करें और प्रोफाइल क्रिएट करें।
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी को फिल करें और एप्लीकेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • आगे के लिए फॉर्म डाउनलोड करें व प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें।
Timesbull के बारे में
For Feedback - [email protected]
Share.