Lucky Plants: हम अक्सर अपने घरों के चारों और पेड़ – पौधे लगाते हैं, ताकि हमें शुद्ध हवा मिल सके। इसके अलावा हमारे घर की रौनक बढ़ने के साथ ही चारों तरफ हरियाली छाई रहे। लेकिन आप क्या जानते है कि ये पेड़ पौधे हमारे घर के लिए काफी अच्छे होते है। इन्हें लगाने से हमारे घरों में सकारात्मक उर्जा आती है।
यह काफी लाभ दायक साबित होते है। वहीं वास्तु शास्त्र में ऐसे ही कई पेड़ो और पौधों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में लगाने से सुख समृद्धि आती है। ऐसे पौधे धन को आकर्षित करने का काम करते हैं। तो आईये ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें लगाने से आपके घर में बरकत होनी शुरू हो जाएगी।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
शमी का पौधा
शमी का पौधा हम हमेशा अपने घरों में लगाते हैं और इसकी पूजा भी करते है। ऐसी मान्यता है कि इसे लगाने से घर की दरिद्रता दूर हो जाती है। यह काफी शुभ माना जाता है। वहीं, इसे सोमवार को शिव जी को लगाने से घर में शांति बनी रहती हैं।
स्नेक प्लांट
घर में स्नेक का पेड़ लगाने से शुभ समृद्धि आती है। वहीं इसे स्टडी रूम में रखने से तकदीर के बंद दरवाजे खुल जाते है। कई लोग इसे लिविंग रूम में भी लगाते है ताकि घर सुंदर दिखें।
मनी प्लांट
मनी प्लांट का नाम ही मनी से शुरू होता है, यानी इस प्लांट को लगाने से सभी आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। इस पौधे को लगाने से कभी भी पैसे की दिक्कत नहीं होती है। कई बार लोग इसे अपनी बालकनी में सजावट के रूप में भी लगाते है। यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करता है ।
अनार और बेल का प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर के मुख्य द्वार पर दाएं तरफ अनार का पौधा लगा दे, इससे माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर दोनों की कृपा आप पर बनी रहती हैं। घर में हमेशा सुख और शांति बनी रहती हैं।
वही मुख्य द्वार पर दाएं तरफ बेल का पौधा लगाने से धन के देवता प्रसन्न होते है और आप के के ऊपर सदेव उनकी कृपा बनी रहती है ।