Vastu Tips, Lucky Plants: आपने ज्यादातर लोगों के घरों में मनी प्लांट रखा देखा होगा, ऐसी मान्यता है कि मनी प्लांट रखने से घर की आर्थिक समृद्धि मजबूत होती है। यह भी कहा जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट का पौधा लगा होता है, वहां कभी रुपये, पैसे की किल्लत नहीं रहती है। उस घर में खूब तरक्की भी होती है, घर हमेशा धन – धान्य से भरा रहता है।
लेकिन वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट के अलावा और भी कई पेड़ होते हैं, जिनके आप घर में लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। ये पेड़ – पौधे आर्थिक संपन्नता और उन्नति लेकर आता है। तो आईये आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही पौधे के बारे में बताते हैं, जिन्हें घर में रखने से इंसान धनवान बनता है। तो आईये डालते हैं एक नजर…
कनेर का पौधा-
आपने कभी न कभी पार्क या बगीचों में कनेर का पौधा जरूर देखा होगा। इस पौधे की तीन प्रजातियां होती हैं। इनमें लाल, सफेद और पीले फूल आते हैं। कनेर के सफेद फूल को रोजाना सुबह में पूजा करते समय माता लक्ष्मी को अर्पित किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि घर में सफेद फूलों वाला कनेर का पौधा रखने से कभी भी पैसों की दिक्कत नहीं होती है। हमेशा घर में खुशियों का माहौल बना रहता है।
क्रसुला ओवाटा
आपने कई लोगों की छत पर क्रसुला ओवाटा का पौधा लगे हुए देखा होगा। वास्तु में इस पौधे को बेहद ही अच्छा बताया गया है। कहते हैं यह पौधे घर में धन को आकर्षित करता है। इस पौधे को घर में लगाने से धन चुम्बक की तरह खिंचा चला आता है। इस पौधे को जेड प्लांट भी कहा जाता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)