नई दिल्ली। यह बात तो सच है कि कोई भी भविष्य को नहीं देख सकता है हम केवल अपने फैसलों और प्रयासों से ही बेहतर कल की उम्मीद कर सकते हैं। आने वाले साल को लेकर हर व्यक्ति के मन में नई उम्मीद और अच्छा होने और करने का इरादा रहता है। हर इंसान यह सोचता है कि जिस प्रकार बुरे दिन उन्हें साल 2022 में देखने को मिले हैं 2023 में इससे बेहतर दिन देखने को मिलेगा। व्यक्तिगत स्तर से ऊपर उठकर सोचे तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका असर सभी के ऊपर पड़ता है।
जैसे 2019 में आई कोरोनावायरस का असर पूरे विश्व पर पड़ा था। कहा जाता है कि महामारी की भविष्यवाणी कई भविष्य वक्ताओं ने किया था। फ्रांस के एक महान भविष्य वक्ता नास्त्रेदमस ने भी अपनी मौत से पहले विश्व के कई महामारी ओं के बारे में भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस एक मशहूर डॉक्टर और बहुत बड़े ज्ञानी शिक्षक थे। साल 2023 के लिए भी उन्होंने कई भविष्यवाणी की है आइए जानते हैं भविष्यवाणी के बारे में।
यह भी पढ़ें:-नए लुक और फीचर्स के साथ आएगी Maruti Ertiga, जानें फाइनेंस प्लान के साथ कितने में मिलेगी कार
इसे भी पढ़ें: बाबर आजम का टीम से कटा पत्ता! इस शॉट के बाद चारों तरफ हो रही थू-थू, देखें वीडियो
मंगल ग्रह पर पहुंचेगा इंसान
नास्त्रेदमस यह भविष्यवाणी किया है कि साल 2023 में मंगल ग्रह पर रोशनी नजर आएगी इसका अर्थ है कि मंगल ग्रह पर मानव जीवन की शुरुआत हो सकती है। कई देश मंगल मिशन की शुरुआत कर चुके हैं, जिसमें अब इंसानी बस्ती बसाने के लिए भी रिसर्च किया जाएगा।
आसमान से आग बरसेगी
नास्त्रेदमस ने साल 2023 के लिए यह भविष्यवाणी की है कि कई खगोलीय घटनाएं भी हो सकती है जिसमें आसमान से आग बरसने की संभावना जताई गई है, इसका अर्थ है कि उल्कापिंड धरती पर गिर सकता है।
तीसरा विश्वयुद्ध
तीसरे विश्वयुद्ध के बारे में भी कहा है विश्व के कई देशों के बीच संघर्ष की स्थिति देखने को मिलेगी। कई बड़े देश के बीच टकराव और तनाव की स्थिति बनेगी और यह बात कितनी सच है यह साल 2023 आने के बाद ही पता चलेगा।
नए पोप का चुनाव जो किसी दूसरे देश में रहेंगे
नास्त्रेदमस ने यह भी कहा है कि नए पोप फ्रांसिस अच्छे होंगे दुनिया को पोप में कई अलग चीजें देखने को मिलेगी यह पोप किसी दूसरे देश में स्थाई तौर पर रहेंगे।
किसी भी भविष्यवाणी को जब तक वह घटना घटना जाए तब तक सच नहीं माना जा सकता है आने वाले साल में स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी कितनी सच साबित होती है अपने जीवन में साल 2023 को लेकर पॉजिटिव उम्मीद रखना बहुत महत्वपूर्ण है।