नई दिल्ली। भारत में Nokia फोन का नाम ऐसा था जैसा कोलगेट में टूथपेस्ट। पहले के समय में सबसे ज्यादा Nokia का फोन ही इस्तेमाल और खरीदता जाता था। हालांकि समय के हिसाब से बहुत कुछ बदलता चला गया। धीरे – धीरे मार्केट में वीवो, ओप्पो, रेडमी, सैमसंग और रियलमी जैसे कई ब्रांड आते चले गए हैं, जिसके बाद नोकिया फोन का क्रेज कम होने लगा। लेकिन इस बार फिर से नोकिया के स्मार्टफोन चर्चा में आ गए हैं।
यह भी पढ़े – बजट में आया iPhone 14! मिल रही तगड़ी छूट; बंपर छूट का आज ही उठाएं फायदा
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
Nokia ने अपना एक नया फ्लिप फोन लॉन्च किया है, यानी यह दो स्क्रीन वाला Nokia 2780 Flip फोन जिसकी एक स्क्रीन अंदर और एक स्क्रीन बाहर। फोन की स्क्रीन 1.77 इंच डॉयगेनोल टॉल डिस्प्ले है। एक खास और बात नोकिया फोन 5G सपोर्ट में नहीं आता इसमें 4G का सपोर्ट मिलेगा। अगर आप इसे सिंगल चार्ज करते है तो यह 18 दिनों तक ऑन रहेगा । फिलहाल अभी इस फोन को अमेरिका में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 80 डॉलर (6,700 रूपये) है। इसकी बिक्री 15 नवंबर से शुरू की जाएगी। इसे भारत में कब तक लॉन्च किया जायेगा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।
कंपनी का दावा है कि Nokia 2760 Flip मजबूत बिल्ड के साथ आता है। Nokia 2780 Flip में क्वाड कोर Qualcomm 215 प्रोसेसर है। इसके अलावा यह फोन 512 MB स्टोरेज के साथ आता है। स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए 5MP के साथ LED फ्लैश का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में पावर बैकअप के लिए 1450mAh की रिमूवेबल बैटरी मिलती है। फोन में गूगल मैप्स, यूट्यूब, वेब ब्राउजर, WiFi, MP3 और FM रेडियो का सपोर्ट मिलता है।