Bhojpuri Romantic Video: एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (dinesh lal yadav) भोजपुरी इंडस्ट्री के नामी एक्टर्स में से एक हैं। निरहुआ के गाने और फिल्मों को सबसे अधिक दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। खासकर निरहुआ और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे बेहतरीन जोड़ी से एक है। निरहुआ और आम्रपाली के करोड़ों लोग दीवाने हैं। यही वजह है कि दोनों आज इतने बड़े स्टार हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे का भोजपुरी सॉन्ग ‘धड़क जाला छतिया’ (Dhadak Jala Chhatiya) सोशल मीडिया पर एक बार फिर से तबाही मचा रहा है।
ये भी पढ़ें- Road Accident: बाइक को 1 Km तक घसीटती रही कार, फिर बाइकर्स के ग्रुप ने किया ये काम
यह भी पढ़े – लॉन्च हुआ Nokia का दो स्क्रीन वाला वाला फोन, फुल चार्ज में 18 दिन तक चलेगी बैटरी, कीमत 6 हजार रुपये
वायरल हो रहे वीडियो में निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली संग रोमांस करने के लिए बेताब हुए जा रहे हैं, लेकिन आम्रपाली नहीं मान रहीं और एक्ट्रेस किसी न किसी घर के काम में लगी हुई हैं। इस दौरान निरहुआ आके उनको पीछे से झपट लेते हैं, जिसके बाद निरहुआ की पत्नी अपने पति निरहुआ से कहती हैं ‘धड़क जाला छतिया’। इस गाने में आम्रपाली हमेशा की तरह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दें कि इस गाने को अब तक 109,128 बार देखा चुका है। गाने को Kalpana और Rajnish ने अपनी सुनहरी आवाज दी है। जबकि गाने के बोल ‘प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और रजनीश मिश्रा ने गाने को संगीत से सजाया है।
यहां देखिये रोमांस से भरपूर गाना:-