Nirahua Viral Romance Video: भोजपुरी फिल्म के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। भोजपुरी जगत में इनकी केमिस्ट्री सुपरहिट है। निरहुआ और आम्रपाली के गाने सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सुने और देखे जाते है। इनके गाने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में मशहूर हो गए हैं। इस समय आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी का एक ऐसा ही पुराना गाना इंटरनेट पर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है। इस गाने में एक्ट्रेस दारू के नशे में निरहुआ संग रोमांस करती हुईं नजर आ रहीं हैं। यह रोमांटिक गाना जबरदस्त हिट हो रहा है।
ये भी पढ़े – Surya Grahan 2022: सूर्यग्रहण खत्म होते ही जरूर कर लें ये 7 काम, होगी महापुण्य की प्राप्ति
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
ये भी पढ़े – गुल्लक से निकालें 50 का नोट और 15 लाख रुपये में यहां बेचें, तुरंत जानें बिक्री का आसान तरीका
एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इस नए गाने में अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं। भोजपुरी गाना ‘ओठवा से ओठ के मिलाप’ (Othava Se Oth Ke Milaap) इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत में निरहुआ को कार से निकलते हुए देखा जाता है, उन्हें देखते ही आम्रपाली उन्हें झट से गले लगा लेती हैं। इसके बाद आम्रपाली उनके साथ जबरदस्त डांस और रोमांस करने की कोशिश करती हैं। वीडियो में निरहुआ अपनी आम्रपाली से दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 3,804,588 व्यूज मिल चुके हैं। गाने के वीडियो में आम्रपाली और दिनेश लाल यादव की बोल्ड केमिस्ट्री देखी जा सकती है। इस गाने को दिनेश लाल यादव (निरहुआ) और अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है, जबकि गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने दिए हैं।
बता दें कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी ने अब तक ‘आई मिलन की रात’, ‘ठीक है’, ‘रोमियो राजा’, ‘दूल्हा हिन्दुस्तानी दुल्हन इंगलिश्तानी’, और ‘मुक़द्दर का सिकंदर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों दी है।