नई दिल्लीः अब जून का महीना शुरू हो चुका है, जिसमें तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। वैसे भी जून का महीना समर का माना जाता है, जिसमें लोगों कड़ाके की धूप के सामना करना पड़ता है। इस महीने के प्रथम सप्ताह में ही पानी के लिए तरह रही किसानों की फसलों को भी राहत मिलती है, क्योंकि जून के शुरू में मानसून भारत में प्रवेश करता है।
मानसूनी बारिश केरल के रास्ते भारत में प्रवेश करती है,जो लोगों को भीषण गर्मी से भी राहत दिलाती है। एक बार फिर अब मानसून प्रवेश करने का समय नजदीक आ गया है, जिसमें जगह-जगह भारी बारिश होने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब जल्द ही मानसून देश में प्रवेश कर जाएगा, जिससे जगह-जगह तेज बारिश होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विभाग ने मानसून की जल्द दस्तक की उम्मीद जताई है।
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
जानिए कब कहां आएाग मानसून
आईएमडी के मुताबिक, महाराष्ट्र में मानसून जल्द ही दस्तक देने वाला है। अनुमान के अनुसार माना जा रहा है कि यहां 10 जून तक मानसून अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। इसके साथ ही गुजरात के तमाम इलाकों में 20 जून को मानसून दस्तक दे सकता है, जिसके बाद गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।
इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी 15 से 20 जून को मानसूनी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो 25 जून को मानसून दस्तक देने जा रहा है। वहीं, बिहार में 15 जून को मानसून आने की संभावना जताई गई है। साथ ही अगर राष्ट्री राजधानी दिल्ली की बात करें तो 30 जून को मानसूनी बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।
इन हिस्सों में होगी तेज बारिश
आईएमडी ने पंजाब के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। सात ही दक्षिण कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज बारिश की उम्मीद जताई है। रायलसीमा और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। दिल्ली से सटे हरियाणा, राजस्थान में भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मामूली बारिश देखने को मिल सकती है।