नई दिल्ली:आजकल के समय में युवाओं के लिए वक्त से पहले सफेद बाल हो जाना एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है। इस तकलीफ़ से हमारे देश के कई लोग ग्रसित हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। अपने बालों को संवारने के लिए आज कल हम लोग तमाम तरह के उपकरणों का इस्तेमाल करने लगे हैं। जैसे कि हीटिंग टूल्स, हेयर प्रेसिंग, कैमिकल्स से भरे हेयर कलर इत्यादि। इसके अत्यधिक उपयोग से हमारे बालों की न्यूट्रिशन में कमी आने लगी है। साथी हमारे बालों से मेमामाइन प्रोडक्शन कम हो जाता है जिसके कारण समय से पहले हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में इस समस्या से बचने के लिए हमें अपने खानपान की आदतों में सुधार लाने की जरूरत है और इनके अलावा कुछ ऐसे घरेलू उपाय का भी हम इस्तेमाल कर सकते हैं जिनसे हमारे बालों का सफेद होना कम हो जाए या खत्म हो सके। जी हां मैं बात कर रहा हूं नारियल तेल की। कई लोगों ने हमें सलाह दिया है कि नारियल तेल के इस्तेमाल से हमारे सफेद बाल वापस से काले होने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ नारियल तेल के इस्तेमाल से आपके बाल काले नहीं होंगे। इसके लिए आपको कई तरह के नेचुरल चीजों को नारियल तेल में मिलाकर इस्तेमाल करने से फायदा पहुंचेगा। इसलिए इस लेख के जरिए आज हम आपको बताएंगे कि अपने सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल तेल में किन-किन चीजों को मिला कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
नारियल तेल में मिलाएं करी पत्ता
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
इस नुस्खे को अपनाने के लिए सबसे पहले आपको 12 से 15 कड़ी पत्ते को जुटाना होगा। उसके बाद दो चम्मच नारियल तेल को गैस पर चढ़ा कर गर्म करें जब पूरी तरह से तेल गर्म हो जाए तो उसमें कड़ी पत्ता को मिलाएं। तेल में कड़ी पत्ता के पक जाने के बाद उसको गैस से उतारकर 20 से 25 मिनट तक इसके ठंडे होने का इंतजार करें। जब तेल पूरी तरह से ठंडा हो जाए तो इसे अपने बालों में अच्छे से मालिश करें और तकरीबन 45 मिनट से 1 घंटे तक अपने बालों में लगे रहने दे। आखिर में अपने बालों को शैंपू से अच्छे से धो ले। इस घरेलू नुस्खे को निरंतर इस्तेमाल करने से पाएंगे कि आप के सफेद बाल काले होने लगे हैं। सफेद बालों को काले करने के लिए किसी रामबाण इलाज से कम नहीं है ये घरेलू नुस्खा।
नारियल के तेल में मिलाएं नींबू का रस
सफेद बालों को काला करने के लिए नारियल के तेल में नींबू का रस को मिलाकर लगाना भी कारगर साबित होता है। नींबू के अंदर एंटीऑक्सीडेंट और ऑक्सीडेटिव गुण भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं जिससे हमारे अंदर मौजूद स्ट्रेस को दूर करने में यह फायदेमंद साबित होता है। अगर आप अपने सफेद बालों पर नारियल तेल और नींबू के रस का एक साथ इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपको अपने बालों को काले करने में बेहद फायदा पहुंचता है। इसके निरंतर उपयोग से समय से पहले बाल सफेद होने जैसी समस्याओं से भी निजात मिलता है। इनका इस्तेमाल हफ्ते में आप दो से तीन बार कर सकते हैं। इस मिश्रण को आप इस तरह से तैयार कर सकते हैं सबसे पहले आपको चार चम्मच नारियल के तेल लेना है, उसमें उतना ही नींबू का रस भी मिलाना है। इन दोनों मिश्रण को मिलाकर अपने बालों की जड़ों से लेकर अंत तक अच्छे से मालिश करें। 45 मिनट से 1 घंटे तक अपने बालों में इसे लगे रहने दे, इसके पश्चात साफ कर ले। इस नुस्खे को लगातार अपनाने से आपको अपने बालों में चमक भी महसूस होगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)