Lucky Plants: ये पौधे हैं बहुत सौभाग्यशाली, इतना बरसेगा पैसा कि समेट नहीं पाएंगे

By

Shivam Jha

Vastu tips: वास्तु शास्त्र को आमतौर पर लोग भवन निर्माण का शास्त्र बताते हैं। लेकिन ये बहुत ही गलत धारणा है। वास्तु शास्त्र केवल भवन निर्माण का शास्त्र नहीं है बल्कि ये हर उस चीज के बारे में बताता है जो आपके घर के आसपास रहने से आपके जीवन पर कोई प्रभाव पड़ता है।


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें लगाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। इस तरह के पौधे को बहुत ही भाग्यशाली पौधा माना जाता है। हालांकी इसके साथ ही जरूरी ये भी है कि पौधे को सही दिशा में लगाया जाए। ऐसा माना जाता है कि अगर आप सही दिशा में पौधे को लगाए तो इससे आपके घर के ऊपर से सभी तरह का दोष हट जाता है और आपके घर में बरकत आती है। आज हम आपकों कुछ ऐसे ही पौधे केर बारे में बता रहें हैं। जिन्हें लगाने से घर में माता लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है।

तुलसी, नींबू का पौधा

आप अपने घर के बालकनी में इस पौधे को लगा सकतें हैं। घर की बालकनी अगर उत्‍तर या पूर्व या उत्‍तर-पूर्व दिशा में हो तो तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए. इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। घर की बालकनी में नींबू या नारंगी के पौधे को भी लगाना चाहिए। वास्‍तु के अनुसार, नींबू सा नारंगी का पौधा जितना फल देगा, घर में उतनी ही बरकत बढ़ेगी। यह पौधा बुरी नजर से भी रक्षा करता है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट को वैभव और सुख समृद्धि का पौधा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसको घर में लगाने से सुख और समृद्धि का वास होता है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि ये पौधा बहुत भाग्यशाली माना जाता है। अगर इस पौधे को अपने घर के अंदर में रखा जाए तो फिर आपकी किस्मत बदल सकती है। उसके बाद आपको कोई भी दिक्कत नहीं आएगा। इसके बाद आपको घर में अगर उत्‍तर दिशा में लगाना संभव न हो तो घर या बालकनी में पूर्व दिशा में भी लगा सकते हैं। मनी प्‍लांट जितना फलता-फूलता है, घर की आर्थिक स्थिति उतनी ही मजबूत होती है।

नौबजिया, पाम ट्री

इस पौधे को अपने घर में लगाने से हर तरह की सुख सुविधा का भोग आप कर पाएंगे। ऐसा माना जाता ये सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करता है। जाहिर तौर पर यही वजह है कि हर किसी को इस पौधे को लगाने का सुझाव दिया जाता है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे के बारे में बहुत विस्तार से बताया गया है।

 

ये तो केवल तीन पौधे के विकल्प है। इसके अलावा भी अनेकों ऐसे पौधे हैं जिनके बारे में वास्तु शास्त्र में जिक्र किया गया है। ऐसा कहा जाता है कि किसी भी तरह के सुगंधित पौधे को अपने घर में लगाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। इसलिए अपने घर के आसपास हर हमेशा हरियाली लगानी चाहिए। हरे पौधे लगाने से आपके किस्मत का बंद ताला भी खुल सकता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गईं तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.