Lucky Plants: कहा जाता है कि पेड़ लगाने से हरियाली रहती है और प्रदूषण से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ यदि आप अपने घर में पेड़ – पौधे लगाते हैं, तो घर का वातारण भी अच्छा रहता है और साथ ही लोग भी स्वस्थ रहते हैं। वास्तु में भी कई पौधों के बारे में वर्णन किया गया है। क्या आप जानते हैं कि कुछ पेड़ – पौधे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें घर में लगाने से आपकी किस्मत खुल सकती है। कुछ पेड़-पौधे घर-आंगन में लगाना अशुभ फल भी देते हैं। यदि आपका भी भाग्य साथ नहीं दे रहा है, तो आप भी घर में कुछ पौधों को लगाकर तरक्की पा सकते हैं। तो आईये आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें वास्तु के अनुसार बेहद ही शुभ बताया गया है। तो आईये डालते हैं एक नजर…
अशोक का पौधा
Top 5 Phone: India’s most popular and best-selling smartphone, the cheapest mobile, is Rs 8,999.
boAt Storm Call 3: Affordable Smartwatch Packed with Premium Features
वास्तु की मानें तो, अशोक का पेड़ घर के पास लगाना बहुत ही शुभ होता है। इस पौधे को लगाने से आस-पास लगे हुए अन्य अशुभ पेड़ों का दोष भी खत्म हो जाता है। इसके साथ ही इसे लगाने से हमारी तरक्की भी होने लगती है।
कनेर का पौधा-
आपने पार्क या बगीचों में कभी ना कभी कनेर के पौधे को लगे तो जरूर देखा होगा,जिनमें लाल, सफेद और पीले रंग के फूल आते हैं। कनेर के सफ़ेद फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि घर में कनेर के फूल से दरिद्रता का विनाश हो जाता है।
हल्दी का पौधा
इस पौधे को घर में लगाने से नेगेटिव एनर्जी नहीं होती है, इसलिए इस पौधे को घर में जरूर लगाना चाहिए। हल्दी का इस्तेमाल तो रोजाना खाने में भी किया जाता है और इसे वास्तु के हिसाब से काफी अच्छा बताया गया है। कहते हैं इस पौधे को लगाने से आपके जीवन में सिर्फ और सिर्फ तरक्की ही होती है।