Lucky Plant: सुख और समृद्धि की बरसात कराता है ये पौधा, जल्द लगा लें अपने घर में

By

Shivam Jha

 

lucky Plant: आम धारणा के अनुसार वास्तु शास्त्र को केवल भवन निर्माण का शास्त्र बताया गया है। लेकीन ऐसी बिल्कुल नहीं है। वास्तु शास्त्र केवल भवन निर्माण का शास्त्र नहीं है। बल्कि इसमें घर और घर से जुड़ी हुईं तमाम बातों का जिक्र किया गया है जिन्हें अपनाने से आपके जीवन में खुशियों की बरसात हो सकती है।

 

वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से आर्थिक तथा आंतरिक समृद्धि आती है। लेकीन इसके साथ ही चेतावनी देते हुए कई ऐसे पौधे के बारे में भी बताया गया है जिसे कभी भी अपने घर के अंदर में नहीं लगाना चाहिए।

आज हम आपकों कुछ ऐसे पौधे के बारे में बता रहें हैं। जिन्हें अपने घर पर जरुर लगाना चाहिए।

जेड प्लांट

अगर आप अपने घर के अंदर में पौधे लगाना चाहते हैं तो आपके लिए जेड प्लांट का विकल्प उपलब्ध है।माना जाता है कि, घर पर जेड प्लांट लगाने से घर में धन की वृद्धि होती है और साथ ही यह प्लांट आपके घर को सुन्दर व आकर्षक बनाता है। जेड पौधा बेस्ट इनडोर डेकोरेटिव प्लांट के रूप में जाना जाता है, जिसे आप घर के एंट्री गेट पर अन्दर की ओर लगा सकते हैं।

 

बाम्बू प्लांट 

 

बांस के पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ पौधा माना गया है। ऐसा माना जाता है कि ये पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर रखता है और सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर आकर्षित करता है।बाम्बू प्लांट कम देखभाल वाले डेकोरेटिव हाउस प्लांट्स के रूप में उगाए जाते हैं।

मनी प्लांट

 

मनी प्लांट देखने में जितना शुभ है। उतना ही ये शुभकारी भी है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट को घर में लगाने से सुख और समृद्धि की बरसात होती है। इसलिए हमें अपने घर में इस पौधे को भी जरुर लगाना चाहिए।

 

 

जैसमिन

 

जैस्मिन फ्लावर प्लांट इनडोर हाउसप्लांट के रूप में उगाना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह अपनी सुगंध व सुन्दर सफ़ेद फूलों से चारों ओर शांति प्रदान करता है अर्थात् इसके लगे होने से शांति का अनुभव होता है।

गेंदा

गेंदा को एक शुभ फुल माना जाता है जो भगवान के ऊपर भी चढ़ता है। ये पौधा सुख और समृद्धि को अपनी तरफ़ आकर्षित करता है। इसलिए आपकों जल्द ही इस पौधे को अपने घर के अंदर लगा लेना चाहिए।

गुलाब

गुलाब एक एसा फूल होता है जो सबको प्रिय होता है। यही वजह है कि प्रेमी भी अपनी प्रेमिका को गुलाब का फूल ही उपहार देता है। इसके साथ ही ये बहुत सुन्दर भी होता है। अगर आप इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर में सुख और समृद्धि का प्रवेश हो सकता है।इनडोर पॉट्स में गुलाब का पौधा लगाना शुभ माना जाता है, और इसे लगाने से आपके चारों ओर प्रसन्नता का माहौल बना रहता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गई बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

 

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App