Lucky Plant Roots: कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत और कठोर परिश्रम के बावजूद भी हमें उसका फल नहीं मिल पाता है। दिन रात मेहनत के बाद भी व्यक्ति धन लाभ से वंचित रह जाता है और अपने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाता है। या कई बार ऐसा होता है कि परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने की कोशिश में लाखों का कर्ज हो जाता है। इस सब चीजों का कारण घर में ग्रह दोष और वास्तु दोष भी हो सकता है।
हालांकि, कुछ लोग जल्दी इन सब बातों पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन कहीं ना कहीं इन बातों में थोड़ी सच्चाई है। जब आदमी मेहनत करके थक जाता है और उसे जीवन में सफलता नहीं मिलती है, तो वो भी वास्तु दोष पर विश्वास करने लग जाता है। हमारे घर में मौजूद कुछ चीजें हमें कंगाल बना देती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ उपाए के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको करने के बाद आप इन परेशनियों से निकल पाएंगे।
धन प्राप्ति के लिए करें उपाय
– वास्तु शास्त्र की मानें तो घर में कुछ पौधों की जड़ को रखने से धन – धान्य की कमी नहीं होती है। इन्हीं में से एक है सहदेवी पौधे की जड़, इसे लाल रंग के कपड़े में लपेटकर बाजू पर बांध लें। यदि आप इसे अपनी तिजोरी में रखते हैं, तो आपको कभी पैसों की तंगी नहीं होगी।
– तंत्र सिद्ध श्वेत अपामार्ग की जड़ को भी वास्तु में काफी अच्छा बताया गया है। कहा जाता है कि इसे घर में रखने में पैसों की किल्लत नहीं होती है। इस पौधे की जड़ को अपने पास से रखने से जॉब और बिजनेस में खूब तरक्की मिलती है। इतना ही नहीं समृद्धि और कल्याण की प्राप्ति होती है।
– वास्तु एक्सपर्ट्स का कहना है कि बहेड़े का पत्ता और उसका जड़ बेहद ही चत्मकारी होता है। इसको घर में रखने से सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे आपकी सभी परेशनियां हमेशा के लिए खत्म भी हो सकती है। ऐसे रखने के बाद आपको कभी जीवन में पैसों की कमी नहीं होगी। आपका तिजोरी हमेशा धन – धान्य से भरा रहेगा।
– ऐसी मान्यता है कि कुश का बांदा भरणी नक्षत्र में लगाएं और इसे मंदिर में रख दें। ऐसे करने से आपको आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.)