पानी का गिलास देख king Kobra ने बुझाई अपनी प्यास, ये नजारा देख हुए लोग हैरान

Jyoti Kumari
befunky 2023 3 6 10 13 49
अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

King Cobra Drinking Water : इस चिलचिलाती हुई गर्मी में लोग काफी परेशान रहते है। ऐसे में इंसान तो फिर भी गर्मी से छुटकारा पा लेते हैं लेकिन जीव जंतु इस समस्या का सामना नहीं कर पाते हैं। आपको पता ही होगा कि गर्मियों के समय में तालाब और नदियां सूख जाती हैं। ऐसे में जानवरों को पानी पीने की सबसे ज्यादा दिक्कत बढ़ जाती है और इसके लिए बेजुबान जानवर यहां से वहां भटकते रहते हैं।

Advertisement

वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देखते हैं कई जानवरों को अलग-अलग कारनामे करते हुए और ऐसी वीडियो को देख कर बड़ा ही मजा भी आता है। लेकिन इस बार एक ऐसी वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है जिसमें किंग कोबरा पानी पीते हुए दिख रहा है। एक शख्स कोबरा सांप को पानी पिलाने में मदद करता है। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान हो रहा है लोग इस पर अपनी तरह तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

अभी जॉइन करें Telegram ग्रुप

इस वीडियो में जा सकता है कि कैसे गर्मी में एक शक्तिशाली कोबरा सांप अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की तलाश में इधर-उधर भटकता रहता है लेकिन वही एक व्यक्ति पानी से भरे गिलास को लेकर किंग कोबरा को पानी पिला रहा है और कोबरा भी बड़े आराम से पानी पी अपनी प्यास बुझा रहा है।

जैसा कि आपको पता होगा कि बेजुबान जानवर बोल नहीं पाते हैं लेकिन उन्हें भी प्यास लगती है। हालांकि कई लोग डर के मारे ऐसे खतरनाक जानवरों को पानी पिलाने से डरते हैं क्योंकि इससे उनकी जान को खतरा होता है। लेकिन इस वीडियो में दिखाए गए शख्स ने अपनी जान की परवाह ना करते हुए इस पावरफुल कोबरा सांप को पानी पिला अपना दरिया दिल दिखाया है।

बढ़ती गर्मी में नदियां तालाब सूख जाने की वजह से अक्सर कई जानवरों को ऐसी समस्याएं का सामना करना पड़ता है। इस वजह से आपको कई जीव जंतुओं पर वीडियो देखने को मिल जाती है जो कभी-कभी हैरान कर देने वाली भी होती है।

Share this Article
मीडिया के क्षेत्र में करीब 3 साल का अनुभव प्राप्त है। TV100 न्यूज चैनल से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल डिजिटल मीडिया पर काम किया। इसके बाद फास्ट खबर चैनल में करीब 2 महीने इनपुट पर काम करने का अनुभव मिला। इसके बाद नेशनल इंडिया न्यूज में 2 साल Anchor cum Producer का अनुभव मिला है। अब टाइम्सबुल वेबसाइट में अपनी सेवा दे रहे हैं। यहां गैजेट्स और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक बेहतरीन स्टोरी पहुंचाना है।