नई दिल्लीः भारत की ताकत तीनों सेनाओं के ऊपर टिकी हुई है, जिसे मजबूत करने के लिए सरकार की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार का मकसद जल, थल और वायु सेना को आधुनिक हथियारों से मजबूत करना होगा, जिससे दुश्मन देशों की नींद हराम कर सके। अब भारतीय थल सेना के लिए एक बड़ा ऐलान किया गया है, जिसे जानकर पाकिस्तान और चीन की तो नींद ही उड़ जाएगी।
इंडियन आर्मी को अब प्रति साल 75 स्वदेशी हॉवित्जर तोप ATAGS उपलब्ध कराई जाएंगी। यह एक एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम है, जजो सेना को ऐसे 307 तोपों की आवश्यकता है। इसके लिए डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल ने एक्सेप्टेंस ऑफ नेसेसिटी को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
इसके साथ ही सेना को मिलने वाली तोप 155 mm/52 कैलिबर की है। बीते वर्ष राजस्थान के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में इसका सफल परीक्षण करने का काम किया गया था। सैनिक तोप ATAGS तोप को किसी भी स्थान पर लेकर जा सकते हैं, जहां किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। अभी भारती के पैस ऐसी करीब 8 तोपें बताई जाती हैं। माना जा रहा है कि इन तोपों की तैनाती पाकिस्तान और चीनी बॉर्डर पर किया जा सकता है। अभी आधिकारिक तौर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन सूत्रों से ऐसे दावे किये जा रहे हैं।
पहले हुथा था इतनी तोपों का ऑर्डर
भारत सरकार की ओर से 40 तोपों का ऑर्डर किया गया था। बढ़ाकर 307 करने का फैसला लिया गया है। इस तोप को चलाने में 6 से 8 लोगों की आवश्यकता होगी। ATAGS तोप बर्स्ट मोड में 15 सेकेंड में 3 राउंड चेगी। इससे इंटेस में 3 मिनट में 15 राउंड और 60 मिनट में 60 राउंड फायर करती दिखाई देगी। इसकी फायरिंग रेंज 48 किमी बताई जा रही है। इसे बढ़ाकर 52 करने का प्रयास किया जा रहा है।
अगर तोप के वजन की बात करें तो 18 टन है, जो दुश्मन की नींद उड़ाने के लिए काफी है। नली की लंबाई 8060 मिलिमीटर है। यह माइनस 3 डिग्री से लेकर प्लस 75 डिग्री तक एलिवेशन ले सकता है। इसे विकसित करने में करीब चार वर्ष का समय लगा है।