नई दिल्ली। क्रिसमस की पार्टी बिना कुकीज और केक के अधूरी है, अक्सर लोग क्रिसमस के अवसर पर ढेर सारी वैरायटी के कुकीज और केक बनाकर मेहमानों का मुंह मीठा करवाते हैं। ऐसे में अगर आप क्रिसमस के अवसर में कुछ खास को कुकिज़ की रेसिपी ढूंढ रहे हैं, तो आपको कहीं और जाने की जरूरत नहीं है।
क्योंकि आज हम आपके लिए क्रिसमस स्पेशल कुकीज की रेसिपी लेकर आए हैं, जो कि आप क्रिसमस, न्यू ईयर के अवसर पर भी बना सकते हैं। यह बनाने में आसान है आइए जानते हैं कि आपको क्रिसमस को किस बनाने के लिए किन सामग्री की आवश्यकता होगी।
सामग्री
100 ग्राम बटर
125 ग्राम शुगर
एक अंडा
डेढ़ सौ ग्राम सोक्ड फ्रूट्स
डेढ़ सौ ग्राम मैदा
100 मिली वनीला एसेंस
5 ग्राम बेकिंग सोडा
क्रिसमस को कुकीज़ कैसे बनाएं
क्रिसमस कुकीज़ बनाने के लिए आप सबसे पहले मक्खन, क्रीम और चीनी को एक साथ मिलाकर हैंड मिक्सर के मदद से फेंट लें। इसे आपको तब तक फेंटना है जब तक कुकीज़ बैटर फेंटने पर हल्का और फुल न जाए। अब इसमें अंडा मिलाना है, जब अंडा और शक्कर एक साथ मिक्स हो जाए तो इसमें आपको वैनिला एसेंस डालना है। आप इसमें क्रीम बटर और शुगर मिश्रण के साथ अंडे डालना है और सभी को अच्छे से मिलाना है। इसके बाद आप क्रीम मिक्सचर को फेंटना नहीं है, एक खास बात का ध्यान रखें कि आपको क्रीमी बैटर को टूटने नहीं देना है ना ही तो ज्यादा फेंटने से उसमें हवा भर जाएगा।
अब इसमें आपको सुखी सामग्री डालकर सभी को अच्छा तरीके से मिलाना है। अगले स्टेप में आपको क्रीमी वाले इस मिश्रण में बेकिंग सोडा मिलाना है। अब आप इसे अपने पसंद का आकार देते हुए, ड्राई फ्रूट्स के साथ गार्नीश करते हुए कुकीज को 180 डिग्री सेल्सियस पर बैक करना है। जब बेक हो जाए तो इसे बाहर निकालकर गर्मा – गर्म सर्व कर सकते हैं।